5
(1)

नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से जाम लग गया। जाम काफी लंबा था। जाम पुल से लेकर खगड़ा तक 10 किलोमीटर तक था। पुल के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार थी। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार सहित कई वाहन घंटों फंसे रहे। जाम 11 बजे से ही लगा हुआ था। शाम के छह बजे तक क्लियर नहीं हुआ था। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसा हुआ था। रोगी के परिजन किसी तरह आरजू मिन्नत कर आगे बढ़ रहे थे। जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 70 के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया था।

ट्रक में गिट्टी लोड था। गाड़ी में अधिक वजन होने के कारण किरान के द्वारा भी ट्रक को पुल पर से नहीं खीचा जा सका। ट्रक को अनलोड करके ही निकाला जा सकता था। इस कारण लगभग सात घंटा तक पुल जाम था। जाम को छुड़ाने के लिए परवत्ता थाना की पुलिस, जाह्नवी चौक टीओपी की पुलिस लगी हुई थी। किंतु जाम इतना भयानक था कि पुलिस की मौजूदगी भी बेअसर साबित हो रही थी। पुल के दुर्घटना स्थल के पास वन वे करके किसी तरह गाड़ी को निकाला जा रहा था। 10 मिनट के सफर पार करने में दो से तीन घंटा का समय लग जाता था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: