Tag Archives: Vikramshila setu

Bhagalpur: 7 जून से फिर दौड़ेगी विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियां, प्रशासन ने पूरी की तैयारी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

ट्रायल सफल, एक लेन से शुरू होगा आवागमन; नाविकों द्वारा अवैध वसूली पर होगी एफआईआर और नाव जब्त भागलपुर । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एवं तकनीकी परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद आगामी 7 जून से सेतु पर वाहनों का परिचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त उपस्थिति में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सेतु की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तकनीकी परीक्षण और ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। 6 जून की शाम चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर बने पहले बेली ब्रिज का ट्रायल सफल, 7 जून से छोटे वाहनों के परिचालन की तैयारी : GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

ढाई टन वजनी स्कॉर्पियो वाहन के सफल परीक्षण के बाद प्रशासन और लोगों में बढ़ी उम्मीद भागलपुर । भागलपुर और कोसी-सीमांचल क्षेत्र को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन कार्य में बड़ी सफलता मिली है। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर तैयार किए गए पहले बेली ब्रिज का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। परीक्षण के दौरान ढाई टन वजनी स्कॉर्पियो वाहन को बेली ब्रिज से सुरक्षित रूप से गुजारा गया, जिसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने पूरी तरह सफल बताया है। गौरतलब है कि 4 मई की देर रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद भागलपुर, नवगछिया, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित […]

BHAGALPUR : गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में फंसी यात्रियों से भरी नाव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

SDRF की तत्परता से 100 से अधिक लोगों की बची जान, सुरक्षित किनारे पहुंचाए गए सभी यात्री भागलपुर। गंगा नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब यात्रियों से भरी एक नाव बीच धारा में अचानक खराब होकर रुक गई। नाव पर 100 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और मरीज भी शामिल थे। घटना के बाद नाव पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। हालांकि समय रहते एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार नाव बरारी गंगा घाट से महादेवपुर गंगा घाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान गंगा नदी के बीच पहुंचते ही नाव का […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला सेतु का अधिकारियों ने लिया जायजा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

क्षतिग्रस्त हिस्से और निर्माणाधीन बेली पुल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से और निर्माणाधीन बेली पुल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, नवगछिया एसपी राजेश कुमार तथा एसडीओ रोहित कर्दम ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से आकलन किया और निर्माणाधीन बेली पुल के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : रविवार की शाम विक्रमशिला सेतु पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में आग लगते ही पुल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहगीर और अन्य वाहन चालक घबरा गए। इस दौरान पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया निवासी धीरज अपने परिजनों के साथ सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही वह विक्रमशिला सेतु पार कर रहे थे, कार से अचानक […]

विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी पर एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के जाह्नवी चौक के पास टीओपी प्रभारी द्वारा एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के एम्बुलेंस चालक लाल बहादुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्याम भक्त मंडल द्वारा नवगछिया से भागलपुर तक पैदल निशान शोभा यात्रा निकाली गई थी। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बरूण कुमार ने आदेश दिया था कि एम्बुलेंस लेकर निशान यात्रा के साथ भागलपुर जिरोमाइल तक जाना है। लाल बहादुर के अनुसार, जब वह एम्बुलेंस लेकर यात्रा में शामिल थे, तो जाह्नवी चौक पर जाम लग गया था और आगे-आगे निशान शोभा यात्रा चल रही थी। इसी दौरान टीओपी प्रभारी बमबम चौधरी ने उनसे […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के समीप कलबलिया धार से एक ट्रक शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

विश्व नशा मुक्ति दिवस पर नवगछिया थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के कलबलिया धार से एक ट्रक शराब बरामद की है. मद्य निषेध टीम पटना को सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की बड़ी खेप ट्रक से मुज्जफरपुर जा रही है. गाड़ी भागलपुर व नवगछिया के रास्ते मुज्जफरपुर जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए मद्य निषेध पटना की टीम ने नवगछिया व परवत्ता थाना की पुलिस को अलर्ट किया. नवगछिया व परवत्ता थाना की पुलिस कलबलिया धार के पास वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान भागलपुर से एक ट्रक आ रहा था. शंका होने पर पुलिस ने ट्रक को रोक जांच की. […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पथ पर वैभव हॉटल के पास एक हाइवा से टकरा कर खंजरपुर निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – विक्रमशिला सेतु पथ पर मंगलवार को एक हाइवा से टकरा कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक भागलपुर के खंजरपुर निवासी राजेश कुमार राम की मृत्यु हो गयी. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे परवत्ता थाने के एएसआई हेमंत कुमार ने युवक को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान की गयी. जानकारी मिली है कि इनदिनों राजेश कुमार राम रंगरा के भवानीपुर गांव में भवन निर्माण में मुंशी का काम करता था. देर शाम वह काम समाप्त कर अपने घर खंजरपुर लौट रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि वैभव हॉटल के पास सड़क के एक किनारे पर […]

विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से लगा 10 किलोमीटर का लंबा जाम || GS NEWS

भागलपुरविक्रमशीला सेतुDESK 04 B0

नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से जाम लग गया। जाम काफी लंबा था। जाम पुल से लेकर खगड़ा तक 10 किलोमीटर तक था। पुल के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार थी। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार सहित कई वाहन घंटों फंसे रहे। जाम 11 बजे से ही लगा हुआ था। शाम के छह बजे तक क्लियर नहीं हुआ था। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसा हुआ था। रोगी के परिजन किसी तरह आरजू मिन्नत कर आगे बढ़ रहे थे। जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 70 के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया […]

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पथ पर एक लावारिस ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

350 कार्टन से अधिक शराब होने की है उम्मीद, देर रात तक गिनती जारी ट्रक में गुप्त जगह पर रखी गयी थी शराब, उपर लोग थे इलेक्ट्रॉनिक सामान और पुराने फर्नीचर नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के पुलिस ने बुधवार को देर शाम एक लावारिस ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। करीब 350 से अधिक कार्टन शराब होने की उम्मीद है। देर रात तक परवत्ता थाने में बरामद शराब की गिनती जारी थी। नवगछिया के सर्किल इंसेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने परवत्ता थाना पहुंच कर मामले की जांच की है और शराब की गिनती के कार्य का भी जायजा लिया है। पुलिस ने लावारिस ट्रक को भी जब्त […]