5
(1)

नवगछिया । 25 मई 2026 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर और बलहा बाजार में दो मोटरसाइकिल पर सवार पाँच अपराधकर्मियों द्वारा भय एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से दुकानदार के साथ मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या-122/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 08 जून को कांड में संलिप्त अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी बादल यादव पिता निवास यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: