5
(2)

यूको बैंक मैनेजर बनकर ठग ने केवाईसी कराने का दिया झांसा, पीड़ित ने साइबर थाना में दर्ज कराई शिकायत

नवगछिया। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया और उसके खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामला रंगरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित रुदल मंडल ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने, ठग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार 16 अगस्त को करीब 11 बजे रुदल मंडल के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को यूको बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि उनका रुपया लॉक हो गया है। ठग ने खाते से संबंधित समस्या दूर करने के नाम पर पीड़ित को फोनपे खोलकर केवाईसी कराने की बात कही और मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ठग के बताए तरीके के अनुसार पीड़ित ने मोबाइल पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

पीड़ित के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के कुछ ही समय बाद उसके बैंक खाते से एक ही बार में एक लाख रुपये की अवैध निकासी हो गई। खाते से राशि निकलने की जानकारी मिलते ही रुदल मंडल को साइबर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए साइबर अपराध की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी शिकायत का नंबर 20508260056992 है।

साइबर थाना में दिए आवेदन में रुदल मंडल ने बताया कि ठगी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की तकनीकी जांच कर ठगी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा खाते से निकाली गई एक लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबर और लेनदेन से संबंधित जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: