
@ जलस्तर में गिरावट के कारण घाट के पास फंसा जहाज, निकालने का प्रयास जारी
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और नदी की मुख्य धारा की ओर लौट रहा है। जलस्तर में गिरावट के कारण बियाडा घाट पर एक जहाज के फंसने की समस्या सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह जहाज पिछले करीब एक सप्ताह से घाट के पास फंसा हुआ है। इसे निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जलस्तर कम होने के कारण परेशानी बनी हुई है।

जहाज को निकालने में ड्रेजिंग मशीन के भी पसीने छूट रहे हैं। लगातार ड्रेजिंग मशीन की मदद से जहाज के इर्द-गिर्द जमा गाद को हटाया जा रहा है। इसके बावजूद जहाज अपनी जगह से हिल नहीं पा रहा है। ऐसे में उसे निकालने के प्रयास में जुटे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
गंगा में पानी कम होने के कारण जहाजों के परिचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। बियाडा घाट के पास जहाज के फंसने से उसे सुरक्षित बाहर निकालना चुनौती बन गया है। पिछले एक सप्ताह से जारी प्रयासों के बावजूद जहाज को निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है।
गंगा के जलस्तर में गिरावट का असर अब घाट के आसपास जहाजों के परिचालन पर भी दिखाई देने लगा है। जलस्तर कम होने से नदी में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में फंसे हुए जहाज को सुरक्षित निकालना संबंधित लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है।
















