0
(0)

भागलपुर :

बीसीए सत्र 2025–28 के छात्रों के हित में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने तकनीकी समस्याओं के कारण निर्धारित समय-सीमा में फॉर्म भरने से वंचित रह जाने की बात रखते हुए तिथि विस्तार की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कई छात्र तकनीकी व अन्य कारणों से समय पर परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया कम-से-कम एक दिन के लिए विलंब शुल्क के साथ पुनः खोली जाए, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।

इस मौके पर टीएनबी कॉलेज के अध्यक्ष सुमित सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कुनाल सिंह, अवनीश, नवीन, जगजीवन शर्मा सहित कई छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: