



भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हुई। मतगणना को लेकर जिले में विशेष तैयारियां की गई थीं। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनों मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, साथ ही बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया गया था। जिले के वरीय पदाधिकारी लगातार दोनों केंद्रों की निगरानी में लगे रहे ताकि पूरी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।

प्रत्याशियों और मतगणना अभ्यर्थियों को सख्त जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
प्रशासन का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए।

















