



भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना पूरी हो गई है और सभी सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में चली गई हैं। पूरे जिले में एनडीए उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की है।

बिहपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र ने वीआईपी प्रत्याशी कुमारी अपर्णा को हराकर विधानसभा में प्रवेश सुनिश्चित किया।
गोपालपुर विधानसभा में जेडीयू प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने वीआईपी उम्मीदवार डब्लू यादव को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की।
पीरपैंती विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान विजयी रहे। उन्होंने राजद प्रत्याशी रामविलास पासवान को पराजित किया।

कहलगांव विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने राजद उम्मीदवार रजनीश यादव को हराया और शानदार जीत हासिल की।
नाथनगर विधानसभा में एलजेपी (रामविलास) के प्रत्याशी मिथुन यादव ने राजद प्रत्याशी जेड हसन को हराते हुए जीत का परचम लहराया। यह जीत उनके लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
सुल्तानगंज विधानसभा से जदयू प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ. ललित नारायण मंडल ने राजद के चंदन सिंहा को मात देते हुए सीट अपने नाम की।
वहीं भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक अजीत शर्मा को पराजित करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।
कुल मिलाकर, भागलपुर जिले की सातों सीटों पर एनडीए ने कब्ज़ा जमाते हुए अपनी मजबूत पकड़ और जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश दिया है।

















