4
(1)

भागलपुर : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा भागलपुर वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07 जुलाई 2025 (सोमवार) को 76वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बांस गैवियान के साथ कुल 200 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, भागलपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा, सी.एम.एस. हाई स्कूल के प्राचार्य प्रवीण अभिजीत सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हरगोविंद शर्मा, अरविंद मिश्रा, प्रो. सुनील अग्रवाल एवं प्रो. डी.एन. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों और अधिकारियों ने एक-एक फलदार और छायादार पौधे का रोपण किया। यह आयोजन सी.एम.एस. हाई स्कूल, भागलपुर में किया गया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने घर, परिसर और आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में भाग लें। उन्होंने बताया कि राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण का कार्य प्रारंभ हुआ था, जिसे 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत और गति दी गई।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को 5 पौधे नि:शुल्क दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि लोग अपने जन्मदिन, बेटियों के नाम और बुजुर्गों की स्मृति में भी पौधारोपण करें।

इस कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी रूपम कुमार सिंह, वनपाल दिनेश कुमार सिंह, सोनी कुमारी, मिनी कुमार, धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, अशोक कुमार, रूपेश कुमार सिंह, वनरक्षी अमरेश, शुभम, राकेश, प्रमोद, सुमित, सुबोध, श्यामबाबू, संजीत, आलोक, आदित्य, उत्तम, बेबी, श्वेता, सोनी, प्रियंका, प्रिया, अनुराधा, ब्यूटी, काजल, मुन्नी, राहुल, कुन्दन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: