5
(1)

भागलपुर। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग भागलपुर द्वारा शिक्षक को निलंबित करते हुए बताया गया है कि सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सन्हौला, भागलपुर के पत्रांक- 1026, 04 जुलाई 2025 के द्वारा जुल्फीकार हैदर, वि अ, मवि महियामा बीएलओ मतदान केंद्र संख्या 325 से स्पष्टीकरण की की पृच्छा की गई है, जिसमें निर्वाचन जैसे अति महत्त्वपूर्ण कार्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही अनुशानहीनता, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन,

वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन एवं असहयोगात्मक रवैया का आरोप लगाया गया है। अतएव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सन्हौला, भागलपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) संशोधित नियमावली- 2024 के आलोक में जुल्फीकार हैदर, विअ, मवि महियामा, सन्हौला को तत्काल प्रभाव से विभागीय कार्यवाही के अधीन किया जाता है। आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा।
उक्त पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर का आदेश प्राप्त है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: