5
(1)

 
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भागलपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, कृषि, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित जानकारी भी लोगों के बीच साझा की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: