5
(1)


भागलपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सबौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सबौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए मिर्जापुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार राणा ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में सबौर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: