5
(1)


भागलपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित मानिकपुर दुर्गा मंदिर परिसर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा मानिकपुर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर तक पहुंची और वहां पूजा-अर्चना के बाद पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा में शामिल घोड़े एवं डीजे पर बज रहे भक्ति गीत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते हुए मां दुर्गा की आराधना करते नजर आए। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।

मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं।

कलश शोभायात्रा में सौरभ मिश्रा, बब्बम मिश्रा, रिशु झा, राजीव सिन्हा, जितेंद्र झा, अमरेश झा, शिशिर, पंकज वर्मा, सुप्रिया मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्रद्धालु महारुद्र मिश्रा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण आयोजन है और इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: