5
(2)

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के माखन गांव के समीप रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृत बच्ची की पहचान बलुआचक गांव निवासी नंदू पोद्दार की 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार की एकमात्र बहन थी और उसके दो भाई हैं।

परिजनों के अनुसार खुशी अपनी मां पूजा देवी के साथ अमरपुर स्थित मायके से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान माखन गांव के पास एक ट्रक की हल्की टक्कर से टोटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे में खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां भी जख्मी हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां का उपचार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मासूम बच्ची की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: