5
(2)

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के सहायक कर्मचारी शंकर मंडल का 20 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय शंकर मंडल कर्तव्यनिष्ठ, सरल, विनम्र एवं सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को महाविद्यालय परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है।

सोमवार को जी.बी. कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन ने कहा कि शंकर मंडल एक समर्पित एवं जिम्मेदार कर्मचारी थे, जिनका व्यवहार सभी के प्रति सदैव सौहार्दपूर्ण रहा। उनका निधन महाविद्यालय परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

शोक सभा में डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अर्शदुजमा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील कुमार, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, लेखापाल शेखर कुमार, प्रदीप मंडल, दीपक झा, गुलों हरिजन, अखिलेश पोद्दार, दिनेश साह, बिरंची यादव, बिलास यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: