5
(1)

कटिहार। बघवाबाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ट्रैक के कारण लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को देखते हुए रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि उनके अनुरोध पर रेलवे द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

उन्होंने कहा कि लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड अंडर ब्रिज के निर्माण से बघवाबाड़ी सहित आसपास के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और वाहन चालकों को रेलवे ट्रैक पार करने में होने वाली परेशानी और खतरे से निजात मिलेगी।

तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार-पूर्णिया मालगाड़ी परिचालन के लिए बनाए गए रेलवे ट्रैक के कारण क्षेत्र में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह ट्रैक रेलवे गुमटी से बाहर होने के कारण लोगों को मजबूरी में जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के बाद बघवाबाड़ी और रेल क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। लोग बिना किसी बाधा के स्कूल, कॉलेज, न्यायालय, समाहरणालय और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक समय पर पहुंच सकेंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी और स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: