5
(2)



नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय क्षेत्र में उत्साह और जोश के साथ भव्य जुलूस एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे शहर में राष्ट्रवादी नारों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय गोपाल गौशाला से निकाली गई भव्य रैली के साथ हुई। जुलूस में मोटरसाइकिल और बड़े वाहनों का लंबा काफिला शामिल था। सबसे आगे एक पिकअप वाहन चल रहा था, जिस पर भाजपा का स्थापना दिवस से संबंधित बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गए थे। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से देशभक्ति और पार्टी के गीत बजाए जा रहे थे।

यह रैली महाराज जी चौक से शुरू होकर प्रोफेसर कॉलोनी, मारवाड़ी मोहल्ला, मुख्य सड़क होते हुए रसलपुर ढाला के रास्ते भाजपा कार्यालय पहुंची। पूरे नगर भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद” एवं “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

नगर भ्रमण के दौरान खुले वाहन पर जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, जिला मंत्री ममता रजक, जिला महामंत्री मुरारी चिरानिया, प्रभुनंदन चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

रैली के भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद लगभग 11:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण आयोग, बिहार सरकार के सदस्य जय कृष्ण झा उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंच एवं प्रकोष्ठ के संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान जय कृष्ण झा, मुक्तिनाथ सिंह निषाद, अनिल कुमार यादव, मनोज कुमार पांडेय, मुरारीलाल चिरानिया, प्रभुनंदन चौधरी, प्रो. गौतम कुमार, किशोर झा, बासुकी मंडल, दिनेश यादव, प्रो. भोला कुमार, अरविंद चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, गौरव सिंह, विक्रम सिंह, दीपक भगत, चंदन भगत, मुकेश चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चिकित्सक ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बलराम प्रसाद सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सवर्ण आयोग, बिहार सरकार के सदस्य जय कृष्ण झा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, मुरारी चिरानिया, सुबोध सिंह कुशवाहा, बासुकी मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने डॉ. बलराम सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: