0
(0)

बिहार : NDA के घटक दलों में किसी तरह के आपसी विवाद होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने एनडीए गठबंधन को अटूट बताया है। उसने बताए कि गठबंधन के तौर पर तीनों दलों की एकता पूरी तरह से अक्षुण्ण है। बिहार में जब भी चुनाव होगा, हम तीनों दल पूरी मजबूती से एकसाथ मिलकर लड़ेंगे।

रविवार को जारी बयान में डॉ जायसवाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन में लोकतंत्र है और सभी अपनी बातें और विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन एनडीए के तीनों दलों के लिए जनता का विकास ही प्रमुख है। हमारी नीतियां जनता के इर्द-गिर्द ही तय होती हैं। इसलिए हमारे गठबंधन में न तो आपसी मतभेद हैं और न ही मनभेद।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही इस बात को साफ़ कर चुके हैं कि बिहार में तीनों दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद इस मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा या बयान का कोई अर्थ ही नहीं निकलता है। गठबंधन के तौर पर हमारे तीनों दलों का ध्येय बिलकुल साफ़ हैं। हमारे निर्णयों में एकरूपता है, जो हमारे गठबंधन की अंदरूनी एकता को दर्शाता है।


लोजपा के बिना भी सरकार में रही है भाजपा जदयू: संजय पासवान

बिहार विधासनभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा किए गए ट्वीट के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने लोजपा पर हमला किया है। शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ऐसा लग रहा है कि लोजपा नेता सत्ता में बने रहे के लिए नाटक कर रहे हैं। उनका यह रवैया सही नहीं है। वर्ष 2010 में जदयू व भाजपा साथ मिलकर दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बना चुकी है।

अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले संजय पासवान ने कहा कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बीजेपी-जेडीयू को किसी और की जरूरत नहीं है। बिहार चुनाव स्थगित करने को लेकर चिराग पासवान के बयान से नाराज पासवान ने कहा कि उनका बयान बेहद आपत्तिजनक है। सवाल पूछा कि क्या चिराग पासवान या जो भी नेता चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं, क्या उन्हें लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं रह गया है। चुनाव आयोग ने जब फैसला लिया तो उसे मानना ही पड़ेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: