


पूर्णिया में 46 HYRYDER मालिकों ने लिया हिस्सा, Hybrid तकनीक और माइलेज जागरूकता पर दिया गया जोर
पूर्णिया। प्रकाश टोयोटा द्वारा रविवार 24 मई 2026 को बिहार का पहला विशेष टोयोटा HYRYDER कम्युनिटी इवेंट “Spend A Day With HYRYDER” आयोजित किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में लगभग 46 HYRYDER वाहन मालिकों ने भाग लिया। यह आयोजन बिहार का पहला HYRYDER कम्युनिटी एवं माइलेज अवेयरनेस इवेंट बन गया, जिसने प्रतिभागियों के बीच खास उत्साह पैदा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया से हुई। इवेंट में लाइव सिंगर और गिटारिस्ट द्वारा मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी। यह कार्यक्रम किसी सामान्य वाहन लॉन्च या प्रमोशनल शो से अलग था। इसका मुख्य उद्देश्य HYRYDER मालिकों के बीच मजबूत कम्युनिटी तैयार करना और लोगों को Hybrid तकनीक, बेहतर माइलेज तथा ईंधन बचत के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान मार्केटिंग मैनेजर रवि रंजन एवं ट्रेनिंग मैनेजर परमानंद ने HYRYDER की तकनीकी खूबियों, बेहतर माइलेज प्राप्त करने के तरीकों और कम ईंधन खर्च में वाहन संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसके बाद प्रतिभागियों को अपने-अपने HYRYDER वाहनों के साथ गढ़बनेली काली मंदिर तक आयोजित रैली की जानकारी दी गई।
रैली को बैसी विधायक मोहम्मद गुलाम सरवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सुबह 10:30 बजे प्रकाश टोयोटा से शुरू होकर जीरो माइल और कसबा होते हुए गढ़बनेली काली मंदिर पहुंची। रास्ते में प्रतिभागियों ने HYRYDER से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और Hybrid तकनीक की खूबियों पर चर्चा की।
गढ़बनेली पहुंचने पर प्रकाश टोयोटा के प्रबंध निदेशक विजय प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी वाहन पुनः प्रकाश टोयोटा शोरूम लौटे। पूरे आयोजन के दौरान ग्राहक इस बात से काफी उत्साहित दिखे कि तकनीकी मार्गदर्शन के बाद उनके वाहनों का माइलेज 25 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक पहुंच गया।
प्रतियोगिता में मोहम्मद सैयूब के HYRYDER वाहन ने सर्वाधिक 28.3 KMPL माइलेज प्राप्त किया। रैली के दौरान आगे टोयोटा HILUX एस्कॉर्ट वाहन और पीछे टोयोटा Hybrid HYCROSS मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान जीएम सेल्स ब्रजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में टोयोटा द्वारा बेचे जा रहे प्रत्येक 10 Hybrid वाहनों में से 8 वाहन ग्राहकों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी अब तक 3 लाख से अधिक Hybrid वाहनों की बिक्री कर चुकी है।
इवेंट में प्रतिभागियों के साथ केक कटिंग की गई और टोयोटा की ओर से उपहार भी भेंट किए गए। प्रबंध निदेशक विजय प्रकाश ने प्रधानमंत्री के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपनाने की अपील करते हुए लोगों से Hybrid वाहनों को अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार, अंजू कुमारी, जफर आलम, राहीद आलम, गणेश साह, पुष्पा देवी, मोहम्मद सैयूब, सुमन सहित कई HYRYDER मालिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने प्रकाश टोयोटा की व्यवस्था, आतिथ्य और आयोजन की सराहना की।
प्रतिभागियों ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों के दौर में Hybrid वाहन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं। साथ ही ऐसी तकनीक पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश टोयोटा की टीम के मीरा, सुमित केशन, गुलाब, टूबा, ज़ीनत, रिया, शिवम, रणजीत, साजन, आयुष सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।













