


नवगछिया। सोमवार को बिहपुर केंद्रीय भाजपा कार्यालय में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र प्रमुख अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया।
विधायक इं शैलेंद्र ने पार्टी का ध्वजारोहण किया और साथ ही सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत भी गाया। उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को याद करते हुए सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा ज़िंदाबाद के जयघोष से माहौल गूंज उठा। इं शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को अपनाकर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर प्रभुनंदन चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, ब्रजेश शर्मा नागर, डोमी मंडल, रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो, माखन राय, कन्हैया झा, संतोष राय, वकील साह सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।














