5
(2)

आगलगी में छह वर्षीय किशोरी की जलकर मौत, मचा कोहराम

एसडीओ ने राहत तत्काल अग्निपीड़ितों के लिए लगाया शिविर

नवगछिया। ख़रीक प्रखंड के खैरपुर पंचायत के फरीदपुर सरस्वती टोला ख़रीक में मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से फूंस के एक घर मे आग लग गई। इस भीषण आगलगी में एक के बाद एक आसपास के करीब 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घर सहित घर मे रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन सहित सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। कई लोगो के हजारों रुपये नकदी जलने की बात बताई गई। जबकि इस दौरान छह वर्ष की एक बच्ची घर मे फंसकर जलकर मर गई। मृतक बच्ची मजदूर किसान बिरंची मंडल की छह वर्षीय पुत्री ऋषिका कुमारी है। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी इधर उधर भागने लगे। आग की लपटें आसमान छू रही थी। काला धुंआ आसपास के गांवों से नजर आ रहा था। धुंआ उठता देख आसपास के गांवों के हजारों लोग आग बुझाने पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही ख़रीक थाना की पुलिस दलबल के साथ आगलगी स्थल पर पहुंची। बिहपुर व नवगछिया से कुछ ही पल में दमकल के साथ टीम आग बुझाने पहुंच गया। वही दमकल व स्थानीय सैकड़ो ग्रामीणों के सहयोग से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग ने तबतक एक दर्जन से अधिक घरों को चपेट में ले लिया। बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। घटना के समय अधिकांश ग्रामीण किसान अपने खेत में फसल तैयारी करने गए थे। घर में महिलाएं व बच्चे ही थे। जबतक दियारा क्षेत्र से ग्रामीण पहुंचे आग भयावह हो गया और कुछ ही क्षण में सबकुछ खाक हो गया। जिसमे एक बच्ची भी जलकर मर गई। घटना की जानकारी पाकर नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार, ख़रीक अंचलाधिकारी अनिल भूषण, ख़रीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार फरीदपुर गांव पहुंचे। एसडीओ उत्तम कुमार ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। एसडीओ ने कहा कि सभी अग्निपीड़ितों को आपदा से मिलने वाली सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। सभी को राहत उपलब्ध कराया ग़या। तत्काल अग्निपीड़ितों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। राहत शिविर में अग्निपीड़ितों को भोजन, रौशनी से लेकर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी पीड़ितों से धैर्य रखने की अपील की है।

आग बुझने के बाद घरवालों को घर के आंगन में मिला बच्ची का शव

ख़रीक खैरपुर के फरीदपुर सरस्वती टोला में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से फूंस के घर में आग लगने से आसपास के करीब बीस घर जलकर खाक हो गया। वही किसान बिरंची मंडल के छह वर्षीय पुत्री ऋषिका कुमारी की आग की चपेट में आने से मौत गई। मृतका के पिता बिरंची मंडल ने बताया कि घटना के बाद सभी घर से बाहर भागने लगे। लेकिन ऋषिका दोबारा घर के आंगन में दौड़ कर चली गईं। जिससे वह आग की चपेट में आ गई। आग बुझने के बाद घर के बाहर आंगन में ऋषिका पूरी तरह जली हुई मिली। वही मौके पर मौजूद एसडीओ उत्तम कुमार ने बच्ची के शव को एम्बुलेंस से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को सौंप दिया गया। मृतक चार भाई बहन में दूसरी थी। बड़ा भाई आर्यन, एतवाड़ी व नैना एवं मां लीला देवी व पिता बिरंची मंडल सहित सभी का रोरोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

ख़रीक सीओ ने मृतक बच्ची के परिजन को दिया चार लाख का चेक

सभी तेरह अग्निपीड़ितों को भी दिया ग्यारह हजार का चेक

ख़रीक के खैरपुर फरीदपुर सरस्वती टोला में आगलगी की घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी अग्निपीड़ितो का आशियाना एक ही बार मे जलकर खाक हो जाने से कुल तेरह परिवार के सिर पर छत नही रहा। सभी रोते बिलख रहे हैं। घटना की देर शाम ख़रीक अंचलाधिकारी अनिल भूषण ने आगलगी में मृतक बच्ची ऋषिका कुमारी के पिता बिरंची मंडल को चार लाख का चेक सहायता ओ रूप में प्रदान किया। अंचलाधिकारी अनिल भूषण ने बताया कि मृतका के परीजन को चार लाख और सभी कुल तेरह अग्निपीड़ितों को ग्यारह-ग्यारह हजार का चेक सहायता के रूप में दिया गया।

आग्निपीडितो में : खैरपुर फरीदपुर के सरस्वती टोला निवासी बिरंची मंडल, ज्योतिष मंडल, अनिल मंडल, संबल मंडल, उपेंद्र मंडल, सुभाष मंडल, फेंकन मंडल, अमरजीत मंडल, जमादार मंडल, चंपा देवी, सुधीर मंडल, सीताराम, चंपा देवी, माला देवी शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: