5
(2)

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बैजानी पुल के समीप गुरुवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा उस समय हुआ, जब चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार युवक को बचाने का प्रयास किया। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है।

घटना बाईपास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान बैजानी पुल के पास अचानक एक बाइक सवार युवक वाहन के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने तत्काल वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इसी क्रम में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा थार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, समय रहते सभी श्रद्धालु वाहन से बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 की टीम और बाईपास थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाना की गश्ती टीम पुलिसकर्मी प्रियंका कुमारी एवं अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।

बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि वाहन में सवार श्रद्धालुओं को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

घटना में किसी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। श्रद्धालुओं के सुरक्षित बच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: