5
(4)

नवगछिया। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया स्थित होटल में बीपीएससी–2026 में चयनित पदाधिकारियों की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बीपीएससी में चयनित 60 से अधिक पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं युवाओं की बड़ी भागीदारी रही।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर महासेठ, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार, गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत, अंग जनपद वैश्य मंच के संस्थापक विशेष आर्य, वरिष्ठ व्यवसायी मदन गोपाल, कार्यक्रम के आयोजक पिकू पोद्दार तथा मंच संचालक एवं कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पोद्दार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश भगत ने की। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र की पावन धरती नवगछिया पर इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है, जो समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी में चयनित युवाओं का सम्मान आने वाली पीढ़ी को कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगा।

मुख्य अतिथि समीर महासेठ ने चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि वैश्य समाज अब केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें प्रशासनिक सेवा तक पहुंचाना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय वैश्य महासभा समाज के युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी।

उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पोद्दार का उल्लेख करते हुए समाज से शिक्षित एवं योग्य नेतृत्व को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि वैश्य समाज आज हर क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने समाज से शिक्षा, प्रशासन और राजनीति में अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी.के. चौधरी ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऊंची सोच और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। बीपीएससी में सफल अभ्यर्थियों ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने और समाज को शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर पोद्दार ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज शिक्षा, राजनीति और सामाजिक नेतृत्व के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वैश्य महासभा केवल अपने समाज ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में भी सदैव साथ खड़ी रहेगी।

अंग जनपद वैश्य मंच के संस्थापक विशेष आर्य ने कहा कि पूरे कोसी क्षेत्र में संगठन को मजबूत कर शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक समाज को संगठित किए बिना बड़ी उपलब्धियां हासिल नहीं की जा सकतीं।

वरिष्ठ व्यवसायी मदन गोपाल ने कहा कि अब समय समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होने का है। वहीं जयसवाल समाज के उपाध्यक्ष शंभू भगत ने कहा कि वैश्य समाज अब केवल मतदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अपने अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए भी मजबूती से आवाज उठाएगा।

समारोह में एसडीएम रिमझिम कुमारी, एसडीएम निधि कुमारी, एसडीएम अनुराग कुमार, एसडीएम अश्वनी कुमार, एसडीपीओ वरुण कुमार, डीएसपी अविनाश कुमार, एपीओ मुस्कान कुमारी, बीडीओ साक्षी कुमारी, बीपीआरओ काजल कुमारी, बीपीआरओ संतोष कुमार, बीपीआरओ रोहित कुमार, आरओ श्वेतांग शेखर, इनकम टैक्स कमिश्नर मोनालिसा कुमारी, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. मनोज शाह, सुजाता कुमारी, निखिल कुमार रुंगटा सहित बीपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पिकू पोद्दार को भी समीर महासेठ एवं जीवन कुमार ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।

समारोह में अरविंद पोद्दार, शंभू भगत, राजेंद्र साह, मन्नू पोद्दार, कुणाल गुप्ता, गुड्डू पोद्दार, कैलाश पोद्दार, उमेश शर्मा, विनय पोद्दार, विशाल आनंद, उपेंद्र पोद्दार, पप्पू पोद्दार, बंटी पोद्दार, सुनील पोद्दार, तपेश पोद्दार, दिलीप पोद्दार, गिरधारी कुमार, नवीन कुमार, शिक्षक सुनील पोद्दार, हरि पोद्दार, अनुज चौरसिया, विजेंद्र शर्मा, राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने किया, जबकि उमेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह का समापन समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: