Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर के गोसाईं गाँव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया मंच का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे गोसाई गांव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार आयोजित किये जा रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को गोपालपुर जिलापरिषद उम्मीदवार रूपम प्रिया राज नें दीप प्रज्वलित कर मंच उद्धघाटन किया । वहीं उनोहनें कहा कि भागवत कथा के सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है गोसाईं गाँव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार आयोजन होना एक बहुत ही पुनीत कार्य है जिसके लिए समस्त ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं । मौके पर रूपम प्रिया राज , भानु कुमार , प्रत्याशी के भाई विभाष कुमार भारती, प्रदीप भारती, कैलाश सिंह, सुमित सिंह, ग्रामीण शंभू यादव, टिंकू यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, ईलू कुमार, सुमन यादव, अजित कुमार […]

गोपालपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियागोपालपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. मिली जामकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड के नौ पंचायतों में जिला परिषद के एक, मुखिया व सरपंच के नौ वार्ड सदस्य व पंचों के 119 तथा पंचायत समिति के बारह सदस्यों का चुनाव सबसे अंतिम चरण 12 दिसम्बर को किया जायेगा।प्रखंड में पुरुष मतदाता 34,631 ,महिला मतदाता 30,684 व उभयलिंगी मतदाता छह हैं। 122 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें ग्यारह चलंत मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जगदम्बा कन्या मध्य विद्यालय व सैदपुर मध्य विद्यालय में स्थित एक -एक मतदान केन्द्रों के आदर्श मतदान केन्द्र बनाया जायेगा. वार्ड सदस्यों व पंचों के सामानय कोटि के उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क 250 रुपये तथा एससी व एसटी के उम्मीदवारों को […]

नवगछिया : श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन की कथा में बोले कथावाचक : जो अंत में भी थक हारकर भगवान की शरण में आता है भगवान उसे भी अपना हार बना लेते हैं ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे गोसाई गांव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथावाचक स्वामी नारायण दर्शन जी महाराज नें कहा की जो अंत में भी थक हारकर भगवान की शरण में आता है भगवान उसे भी अपना हार बना लेते हैं । ईश्वर कहते हैं कि आप कर्म करो फल की चिंता ना करो क्योंकि कर्म अगर अच्छा रहेगा तो फल निश्चित रूप से अच्छा ही अच्छा होगा । वहीं दूसरे दिन की कथा में स्वामी जी नें कथा में एक से बढ़कर एक भजन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया । मौके पर ग्रामीण शंभू यादव, टिंकू यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, ईलू […]

नवगछिया : श्रीमद्भागवत कथा में बोले कथावाचक : भगवान वो नहीं देते जो आप माँगते, भगवान वो देते हैं जो आपके लिए सही होता हैं ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे गोसाई गांव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथावाचक स्वामी नारायणपुर दर्शन जी महाराज नें कहा की भगवान वो नहीं देते जो आप माँगते हैं बल्कि भगवान वो देते हैं जो आपके लिए आवश्यक होता हैं ।पहलें दिन की कथा में स्वामी जी नें कथा में एक से बढ़कर एक भजन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया । वहीं मौके पर ग्रामीण शंभू यादव, टिंकू यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, ईलू कुमार, सुमन यादव, अजित कुमार यादव, संतोष कुमार, सुमित कुमार, निर्मल, रितेश, सुधीर, अनिल, आनंद सहित सैकड़ों महिला व पुरुष भक्त कथास्थल पर उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर […]

नवगछिया : गोसाईंगाँव गंगा घाट से निकाला गया श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशाल कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे गोसाई गांव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। लगातार पांचवी वर्ष गोसाईगाँव में गंगा नदी के किनारे गंगा प्रसाद बाँध पर श्री श्री 108 भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है । भागवत कथा जान यत्र के प्रारंभ होने से पूर्व आज रविवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ गोसाईगाँव मध्य विद्यालय के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण से विशाल कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया किस में 108 कलर्स को महिलाएं नव विवाहित महिलाएं व कुमारी कन्या अपने माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई । […]

गोपालपुर से लोडेड देशी कट्टा व छह जिंदा कारतूस के साथ तीन को पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पर संख्या सात के निकट अपराध की योजना बनाते तीन शातिर बदमाशों को एक लोडेड देशी कट्टा व छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर किया। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तीन शातिर अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना गंगा नदी के किनारे स्पर संख्या सात के पास बना रहे हैं। जिस पर गोपालपुर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार अपराधी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मंधत टोला के अशोक सिंह पिता डगरू सिंह, फूचो मंडल पिता छेछन मंडल व रामधारी सिंह पिता भूदेव सिंह हैं।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों […]

गोपालपुर पुलिस नें हंगामा कर रहे युवक को पुलिस नें दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना की पुलिस शराब के नशा में हंगामा करते आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित गोपालपुर थाना के सैदपुर निवासी विकास कुमार हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि शराब के नशे में आरोपित श्रीपुर में मोटरसाइकिल लेकर गिर गए थे। वहां पर वह हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपित को हिरासत में लिया। आरोपित का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04

नवगछिया : बीआरसी गोपालपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा की अध्यक्षता में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित किया गया।कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित विद्यालय प्रधानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के । पाँच विन्दुओं पर विस्तार से बताया गया मौके पर श्री अरविन्दो सोसाइटी के समन्वयक राजीव कुमार, बीआरपी भवेश कुमार, निष्ठा टेकनिकल टीम को चंदन कुमार, कौशल किशोर सहित प्राथमिक, मध्य, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, आँगनबाडी सेविकाओं, अनिल गुप्ता, अटल बिहारी, जय कुमार पासवान वगैरह की मौजूद थे। DESK 04

नवगछिया : लगातार मूसलाधार वर्षा के कारण पुनः गाँवों में बाढ जैसा दृश्य ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : लगातार तीन दिनों से मूसलधार वर्षा होने के कारण पुनः गाँवों में बाढ जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है. चारो ओर वर्षा का पानी फैलने के कारण जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है. सडकों पर पानी होने के कारण नारकीय स्थिति उतपन्न हो गई है. गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय सैदपुर में मुख्य सडक पर पानी जमा हो गया है। सैदपुर -सुकटिया बाजार सडक पर पानी बहने लगा है। वीरनगर में भी सडक पर पानी हो गया है। बडी मकंदपुर गाँव, धरहरा, तिरासी, डिमाहा में भी सडकों व ग्रामीणों के घरों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया है. इस्माइलपुर प्रखंड के गाँवों की स्थिति वर्षा के कारण काफी गंभीर हो गई है। जिस कारण लोग अपने -अपने घरों में […]

नवगछिया : विशेष टीकाकरण शिविर में 2510 लोगों को दिया गया कोरोना का टीका ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियासोमवार को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत गोपालपुर सीएचसी के द्वारा 31 टीकाकरण केन्द्रों पर 2510 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. यह जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि टीका एक्सप्रेस के द्वारा 60,सीएचसी गोपालपुर में 90,स्वास्थ्य उपकेन्द्र कालूचक में 40,नवटोलिया में 10,जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय में 70,दुर्गा मंदिर सैदपुर में 90,उर्दू मध्य विद्यालय गोपालपुर में . शून्य, महिपाल राजकीय विद्यालय में 70,मध्य विद्यालय आजादनगर में 40,बाबू टोला कमलाकुंड में 40,मध्य विद्यालय डुमरिया 10,मध्य विद्यालय डिमाहा 60,तेलहारी डिमाहा 40,मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार 80,मध्य विद्यालय पोखरिया 60,नवटोलिया 40,धरहरा 100,लत्तीपाकर 20,आजमाबाद 10,आजमाबाद 20,पकरा शून्य, लतरा 90,पचगछिया 20,मालपुर 80,हरनाथचक 20,मकंदपुर 130,अभिया 100, स्पर संख्या नौ 40 व मध्य विद्यालय डुमरिया 30 लोगों को. टीका लगाया गया. […]