Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर: चौथी बार विधायक बनने को चुनावी दंगल में हैं गोपाल मंडल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

विपिन ठाकुर, गोपालपुर (नवगछिया)153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बनने हेतु चुनावी दंगल में ताल ठोकने को तैयार हैं विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल जी. यहाँ से चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड अब तक कांग्रेस के स्व मदन प्रसाद सिंह के नाम रहा है. यदि इस बार विधायक गोपाल मंडल चुनाव जीतने में सफल रहते हैं तो स्व मदन प्रसाद सिंह का रिकॉर्ड टूट जायेगा. गंगा व कोसी कछार में अवस्थित गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का गठन 1957 ई में हुआ. यहाँ के पहले विधायक बनने का गौरव सैदपुर निवासी सीपीआई के स्व का मणिराम सिंह उर्फ गुरूजी का प्राप्त हुआ था. गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में गोपालपुर, कंदरा, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंड तथा नवगछिया बाजार शामिल […]

नवगछिया: गड्ढे के पानी मे डूबने 18 माह के बालक की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव में डूबने से 18 माह के बालक की मौत हो गई है. मृतक बालक खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना निवासी मो अमर बैठा के पुत्र मो रेहान है. बालक के डूबने से मौत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक बालक अपनी मां के साथ अपने नाना मो जाकिर बैठा के घर उजानी आया हुआ था. शनिवार को सुबह में वह खेलने के क्रम में घर के पीछे चला गया और घर के पीछे गड्ढे में पानी […]

खरीक: बगजान तटबंध ध्वस्त कोसी का पानी तटीय इलाकों की ओर फैलने लगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक: कोसी नदी का जलस्तर घटने और लगातार हो रहे भीषण कटाव से शनिवार की रात बगजान तटबंध तकरीबन 25 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया. तटबंध ध्वस्त होने से कोसी नदी में बाढ़ का पानी खरीक और नवगछिया की ओर तेज रफ्तार से बढ़ने लगा है.तटबंध ध्वस्त होने से तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत हैदर्जनों गांव होंगे प्रभावितकोसी पर बना बगजान बांध खरीक और नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय समेत दर्जनों गांव को कोसी बाढ़ की त्रासदी से बचाने में सुरक्षा कवच का काम करता है. मुख्य तटबंध ध्वस्त हो जाने से अनुमंडल के दर्जनों गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. गनीमत है ठीक उसी के जलस्तर में कमी आई […]

भागलपुर के डीएम का फर्जी ईमेल आइडी बनाकर गोपालपुर के बीडीओ से मांगे इतने रुपये GS NEWS

Barun Kumar Babul0

साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन पूर्व बांका डीएम का फर्जी फेसबुक मामले का पता चला था भागलपुर – जिले में साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ गई है। छोटे-मोटे लोगों की जगह अब बड़े अधिकारियों के नाम से फर्जी ईमेल आइडी बनाकर रुपये की मांग की जा रही है। ताजा मामला डीएम से जुड़ा है। डीएम प्रणव कुमार के नाम से साइबर ठगों ने फर्जी ईमेल आइडी बनाकर गोपालपुर के बीडीओ से रुपये की मांग की गई है। डीएम के आदेश पर जिला नजारत शाखा के प्रभारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने जोगसर थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आइटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। ईमेल मिलते […]

नवगछिया में श्री श्याम भक्त मंडल का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने रवि तो वरुण सचिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के सामाजिक सह भक्ति आयोजन की संस्था श्री श्याम भक्त मंडल का 3 वर्षीय चुनाव स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में चुनाव अधिकारी संस्था के संस्थापक शंभू रुंगटा एवं वरिष्ठ सदस्य प्रदीप जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इसकी जानकारी देते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रवि सर्राफ एवं सचिव पद के लिए वरुण केजरीवाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रॉकी भरतिया को चुना गया । पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का चयन किया गया वहीं इस चुनाव प्रक्रिया में श्री श्याम भक्त मंडल के सभी पदाधिकारी के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे । Barun Kumar Babul

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी को बताया बड़ा मुद्दा, कही ये बात GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का समय नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मिंयां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्ष महागठबंधन सभी अपने-अपने चुनावी मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। वहीं एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। हर जात धर्म के युवा सरकार प्रदत्त बेरोजगारी से तंग हैं। बिहार के युवा इस बार विकास, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, विधि व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर युवा सरकार चुनेंगे। वह सरकार जो युवाओं के सपनों आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना जानती […]