Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर: गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के साथ स्पर संख्या पाँच एन वन पर रुक- रुक कर हो रहा कटाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने पर इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पाँच एन वन के नोज पर रुक रुक कर कटाव होने से बोल्डर का बना नोज धीरे -धीरे गंगा नदी में सामने लगा है. मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर में कमी होने के बावजूद स्पर संख्या पाँच एन वन पर पानी का दवाब काफी बना हुआ है. कटाव की सूचना पर नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार सहित अन्य वरीय अभियंतागण कटाव स्थल पर पहुँचे और हाथी पाँव से रीस्टोर करने का निर्देश दिया. इसके पूर्व कनीय अभियंताओं द्वारा एनसी में बालू भरी बोरियाँ डाल कर फ्लड फायटिंग के तहत कार्य करवाया जा रहा था. गंगा के जलस्तर […]

गोपालपुर: पीएम आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए शिविर लगा कर लाभुकों के बीच किया जायेगा पासबुक का वितरण GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि गोपालपुर – इस्माइलपुर के बीडीओ बी कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 1257 लाभुकों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने हेतु प्रथम किश्त के रूप में चालीस हजार रुपये लाभुकों के खाते में दिया जाना है. उन्होंने सभी आवास सहायकों से रिपोर्ट लेकर भौतिक सत्यापन हेतु स्वयं अपने स्तर से किया. उन्होंने बताया कि बिचौलियों के द्वारा लाभुकों से अवैध वसूली नहीं हो.इसके लिये गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगा कर लाभुकों के बीच पासबुक का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि समय पर कार्यालय नहीं आने वाले कर्मियों की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को किया गया है. क्योंकि प्रखंड कार्यालय के समय पर नहीं खुलने के कारण विभागीय कार्य लंबित रह जाता है. […]

नवगछिया: मुमताज मुहल्ला का बुरा हाल, सड़क पर आ गया नाले का पानी, आक्रोशित लोग पहुंचे नपं कार्यालय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एक माह से सड़क पर जमा है पानी, फैलने लगा है डेंगू स्थानीय लोगों ने दी चेतावनी, अगर नहीं हुआ समस्या का निदान तो करेंगे आंदोलन नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 13 में पिछले एक माह से जल जमाव लोगों के लिये परेशानियों का सबब बना हुआ है. इसी मुद्दे पर स्थानीय लोग आक्रोशित होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में लिखित आवेदन देकर समस्या का तुरंत समाधान करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से नाले का पानी सड़क पर आ गया है. लंबे समय से जल जमाव रहने के कारण मुहल्ले में बीमारी फैलने लगी है. लोग डेंगू जैसी बीमारी […]

दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार शेखर सुमन ने रघुवंश बाबू को इस अंदाज में किया याद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

“देश के राजनीति में समाजवाद, के एक अध्याय का अवसान”——! देश के जाने माने सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारतीय राजनीति में नैतिक ,सामाजिक व संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने वाले प्रखर समाजवादी नेता डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे—–! उनके असामयिक निधन से भारतीय राजनीति के अलावे पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार की राजनीति में एक शून्य  पैदा हो गया है जिसे भरना हमारे लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है——!  हर आम व खास रघुवंश बाबू के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध है।व्यक्तिगत रूप से मैं रघुवंश बाबू के निधन से काफी मार्माहत हूँ——–!  जब मुझे इस खबर की सूचना मिली तो मैं हैरान रह गया। मुझे तो यकीन भी नहीं […]

बिहार विधानसभा चुनाव में अब बसपा, झामुमो और वाम दल भी होंगे महागठबंधन का हिस्सा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में महागठबंधन का आकार बड़ा करने की पहल तेज हो गई है। बिहार के साथ दूसरे राज्यों की भाजपा विरोधी पार्टियों को भी जोड़ने की पहल राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शुरू की है। उनकी सलाह पर तेजस्वी यादव इस मुहिम में लगे हैं। इस सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से बात हो चुकी है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राजद के साथ मिलकर बिहार में भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अब नई पहल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को मिलाने की हो रही है।  उत्तर भारत की भाजपा विरोधी पार्टियों को मिलाकर बना महागठबंधन बिहार की चंद पार्टियों का गठबंधन बनकर रह गया है। भाजपा के खिलाफ बने इस गठबंधन से राजनीतिक दलों ने […]

लालू की जमानत रोकने के लिए CBI ने अदालत में दिया हलफनामा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

चारा घोटाले के मामलों में लालू की जमानत रोकने के लिए सीबीआई ने अदालत में हलफनामा दिया है। इसमें किसी भी मामले में सजा की अवधि पूरी नहीं होने का तर्क देकर सीबीआई ने अदालत में लालू की जमानत का विरोध किया है। सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 को इसका आधार बनाया है। चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में नौ अक्टूबर को होने वाली सुनवाई को लेकर सीबीआई ने अपना पक्ष हाईकोर्ट में दाखिल कर दिया है। सीबीआई के अनुसार, लालू प्रसाद को चार मामले में अलग-अलग सजा हुई है। लेकिन कोर्ट ने सभी सजा एक साथ चलाने का आदेश नहीं दिया है। इस कारण सभी सजा एक साथ […]

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू की अग्निपरीक्षा,चौथी बार विधायक बन तोडेंगे रिकार्ड GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का गठन 1957 ई में हुआ.यहाँ के पहले विधायक बनने का गौरव सैदपुर निवासी सीपीआई के स्व कामरेड मणिराम सिंह उर्फ गुरुजी को प्राप्त हुआ.1962 में संपन्न हुए बिहार विधान सभा के चुनाव में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सिंघिया मकंदपुर की स्व माया देवी विधायक बनने में सफल रहीं .पुन:1967 में हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में सीपीआई के स्व मणिराम सिंह पुनः विधायक बनने में कामयाब रहे .परन्तु 1969 ई में हुए बिहारविधानसभा के मध्यावति चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में हरनाथचक निवासी स्व मदन प्रसाद सिंह विधायक बने .स्व मदन प्रसाद सिंह पुनः1972 ई में विधायक बने. Barun Kumar Babul