Category Archives: गोपालपुर

नीतीश के मंत्री का बयान, सजायाफ्ता लालू जी के समक्ष दंडवत हो गए हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के सरकारी खजाने से गबन के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के समक्ष दंडवत हो गए हैं। भ्रमजाल फैला रहे हैं कि कोरोना की संक्रमण दर बढ़ रही है। जबकि उनकी सरकार द्वारा जारी आंकड़े गवाह हैं कि झारखंड में रिकवरी रेट निरंतर सुधर रहा है जो कि शनिवार को 73.48% रहा। नीरज कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को स्पष्ट करना चाहिए कि कोरोना संक्रमित होने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा विधायक सीपी सिंह और जस्टिस केपी देव रिम्स के कोरोना वार्ड में इलाजरत रहे पर धारा 420 में सजायाफ्ता को राजनीतिक संरक्षण देकर रिम्स डायरेक्टर का […]

बिहार में मिले कोरोना के 1137 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 159526 GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1137 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 159526 हो गई है. बिहार में फिलहाल 16,422 कोरोना के एक्टिव मरीज है. सोमवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1137 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 159526 हो गया है. बीते दिन रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की […]

भागलपुर: खलीफाबाग में रेडिमेड कपड़े की दो दुकानों में लगी भीषण आग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: खलीफाबाग चौक के पास रविवार की रात रेडिमेड कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड स्टेशन को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकानों में रखे सभी कपड़े जल चुके थे। आग बुझाने में 4500 लीटर की दो दमकल गाड़ियां लगाई गई थी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी। दुकान मालिकों के बयान पर कोतवाली थाने में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि आग लगने से दुकान की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। Barun Kumar Babul

भागलपुर के सांसद अजय मंडल का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर डाल रहे अनर्गल पोस्ट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर के सांसद अजय मंडल का बदमाशों ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर अनर्गल पोस्ट कर दिया है। इससे आहत सांसद ने रविवार को घोघा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उनके दो अकाउंट को बंद करा दिया है, जबकि दो अकाउंट अब भी चल रहा है।  सांसद ने बताया कि उनके नाम से चार फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा था। बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं बनाया है और न ही किसी के सहयोग से बनवाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। किये गये पोस्ट पर उनकी कोई सहमति नहीं है। यह अकाउंट किसने बनाया है, उन्हें मालूम नहीं है। लेकिन फर्जी सोशल मीडिया […]

बिहार के दो बाल वैज्ञानिकों को प्रतिभा पुरस्कार, 25 सितंबर को होंगे सम्मानित राष्ट्रपति के हाथों GS NEWS

Barun Kumar Babul0

किलकारी के बच्चे अपनी प्रतिभा से हर बार लोगों को चौंकाते हैं। इस बार दो बाल वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया है। अभिजीत कुमार और अर्पित कुमार को सीएसआईआर-इनोवेशन अवार्ड फॉर स्कूल चिल्ड्रेन मिलने जा रहा है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद और ज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से हर साल बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जाती है।  इसमें देश भर के बच्चे शामिल होते हैं। इस बार की प्रतियोगिता में 10 राज्यों से कुल 11 बच्चे सफल हुए हैं, जिनमें बिहार के अभिजीत और अर्पित ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।  इन दोनों ने मल्टीफंक्शनल डिवाइस फॉर क्वालिटी मॉनिटरिंग एंड एनालिसिस ऑफ ड्रिंकिंग वॉटर एंड मेथड ऑफ देयर […]

GOOD NEWS! प्रधानमंत्री मोदी 18 को नवनिर्मित सरायगढ़-आसनपुर कुपहा रेलखंड का करेंगे उद्घाटन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 सितंबर को नवनिर्मित सरायगढ़-आसनपुर कुपहा (कोसी ब्रिज) रेलखंड का विधिवत उद्घाटन करेंगे। सहरसा से आसनपुर कुपहा तक डेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। महासेतु पर ट्रेनें दौड़ने से कोसी व मिथिलांचल की दूरी काफी घट जाएगी। रविवार को ट्रायल के लिए सहरसा से डेमू ट्रेन सुपौल पहुंची।  ट्रेन को फूल और गुब्बारों से सजाया गया। 12 से 15 किमी की स्पीड से स्टेशन पर ट्रेन को तीन राउंड आगे-पीछे चलाया गया। यह काम सीनियर डीएमई पावर रविश रंजन, डीईएन थ्री मयंक अग्रवाल और डीएसटीई राहुल देव के निर्देशन में हुआ। ड्रोन कैमरे से ट्रायल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। ट्रायल 12.20 बजे शुरू हुआ करीब 1.40 बजे तक चला। समस्तीपुर […]

रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी आखिरी विदाई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजनीतिक जगत में ‘रघुवंश बाबू’ के नाम से मशहूर समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश ने रविवार की सुबह दिल्ली एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 74 साल के थे। रघुवंश के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रघुवंश प्रसाद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत अंतर्गत पानापुर पहेमी गांव में होगा। उनकी अंतिम यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पटना से वैशाली के लिए रवाना होगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान […]

नवगछिया: सड़क हादसे में एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व उनके मामा  की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता से आगे 14 नंबर सड़क पर शनिवार की देर रात हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई. मृतक में जिरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी विनोद पासवान और उनका भांजा एबीवीपी सबौर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी कुमार शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद पासवान भांजे सन्नी के साथ अपने समधी के त्रिवेणी पासवान के यहां छोटी परवत्ता आए हुए थे. देर रात वह छोटी परबत्ता से वापस अपने घर फतेहपुर लौट रहे थे. छोटी परबत्ता से निकलने के बाद जैसे ही वह एक दो किमी आगे बड़े की  इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में सामने से धक्का मार दिया. […]

ढोलबज्जा: रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : पूर्व केंद्र मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त  किया है. सोनू ने कहा है कि- वह एक महान समाजसेवी नेता थे. जब वे ग्रामीण विकास मंत्री थे तो, उन्होंने मनरेगा को गांव-गांव तक पहुंचाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी. उनका चले जाना एक युग का अंत हो गया. युवा जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष रजनीकांत राय, जिला प्रवक्ता प्रशांत कुमार कन्हैया व ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना के साथ अन्य ने भी रघुवंश प्रसाद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. Barun Kumar Babul