Category Archives: घटना

Noimg

सड़क दुर्घटना में पॉलिटेक्निक छात्र की मौत || GS NEWS

AMBA0

बांका के सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के सन्हौला – जगदीशपुर सड़क मार्ग पर कोतवाली गांव स्थित बांका राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने गुरुवार को करीब 11:30 बजे पॉलिटेक्निक संस्थान की ओर पैदल जा रहे छात्र को सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों व छात्रों ने ट्रैक्टर को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समय पर पहुंच जाने से उनका प्रयास असफल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक सह चालक अशोक यादव वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मृतक छात्र की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र […]

Noimg

धू-धू कर सन्हौला मुख्य मार्ग पर जला हाइवा, ट्रैक्टर चालक फरार || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मुख्य मार्ग 84, मुर्गियाचक पेट्रोल पंप के निकट अचानक एक 18 चक्का वाला हाइवा जलने लगा। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई कि आखिर हुआ क्या? सूत्रों के अनुसार, एक 18 चक्का वाला हाइवा घोघा की तरफ से आ रही थी तभी उसकी जोरदार टक्कर एक ट्रैक्टर से हुई। हाइवा अनियंत्रित होकर 11 हजार पावर के तार के पोल से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर से हाइवा में भीषण आग लग गई। तदनंतर, धू-धू कर हाइवा जलने लगा और मौके से दोनों वाहन के चालक फरार हो गए। हालांकि, अग्निशमन विभाग की वाहन भी पहुंची, लेकिन तब तक हाइवा का काम तमाम हो चुका था। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना […]

Noimg

तिरंगा से लिपटा सुमन का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव सहौरा || GS NEWS

AMBA0

शहीद सपूत की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़ अंतिम यात्रा में शामिल हुए इलाके के सैकड़ो जनप्रतिनिधि व समाजसेवी नवगछिया: भागलपुर जिले के नवगछिया के सहौरा के वीर सपूत, आर्मी जवान शहीद सुमन यादव, पिता स्व० रामवृक्ष यादव, माता दुलारी देवी का शव बुधवार को तिरंगा में लिपटा हुआ उनके पैतृक गांव सहौरा पहुंचा। शहीद सुमन यादव की झलक पाने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई उनके शहादत की खबर पाकर स्तब्ध रह गया। शहीदों के सम्मान में “भारत माता की जय” और “वीर सपूत अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की भीड़ देखकर यह साफ झलक रहा था कि […]

Noimg

विक्षिप्त व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : बुधवार को झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से सौ मीटर आगे ट्रेन के चपेट में आने से या ट्रेन से गिरकर विक्षिप्त व्यक्ति का शव रेल पुलिस ने बरामद किया . शव मिलने की जानकारी होने पर झंडापुर थानें व जीआरपी अधिकारी भी माैके पर पहुंचे.जहां शव की शिनाख्त लोगों ने अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति के रूप में किया . मामले को झंडापुर थाना में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया . पोस्टमार्टम के उपरांत शव को जीआरपी शवगृह नवगछिया में 72 घंटों के लिए रखा जाएगा AMBA

Noimg

हाईस्कूल साहूपरवत्ता के लिए घर से निकला छात्र हुआ लापता || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के हाईस्कूल साहूपरवत्ता के लिए घर से निकला छात्र लापता हो गया. इस संबंध में इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता निवासी चंदन कुमार साह की पत्नी पूनम कुमारी ने इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दी है. पूनम कुमार ने पुलिस को बताई कि मेरा लड़का सत्यम कुमार घर से हाईस्कूल साहू परवत्ता वर्ग 10 में पढ़ता है. उसका मासिक परीक्ष चल रहा है. वह लापता हो गया. वह अपने दोस्त सौरव कुमार के साथ साइकिल पर बैठकर 23 जुलाई को स्कूल गया था. जब स्कूल का समय साढ़े तीन बजे खत्म हुआ तो सौरव कुमार साइकिल देने मेरे घर आया. हमने पूछा मेरा लड़का कहा है. तो उन्होंने बोला हमको कोई पता नहीं है. इतना […]

Noimg

युवक की चाकू से गोद व गला दबा कर हत्या || GS NEWS

AMBA0

मृत युवक परवत्ता दियारा बोतल टोला के अरुण मंडल का पुत्र सुमन कुमार उर्फ डीजला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना घोरकोहिया बहियार में युवक की चाकू से गोद व गला दबा कर हत्या कर दी गयी. बहियार में शव की सूचना स्थानीय लोगों ने इस्माइलपुर थाना की पुलिस को दी. इस्माइलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. मृत युवक परवत्ता थाना साहू परवत्ता दियारा बोतल टोला के अरुण मंडल का पुत्र सुमन कुमार उर्फ डीजला (17) है. परवत्ता थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. मृतक के शरीर पर चाकू से गोदने व गमछा से गला दबाने का निशान है. पिता अरुण मंडल ने बताया कि सुमन […]

Noimg

शहर के जन-प्रतिनिधि ने गरीबों के घर को किया कब्जा || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर से एक अहम खबर सामने आई है, जहां शहर के जन-प्रतिनिधि ने ही गरीबों के घर को कब्जे में कर लिया है। मामला भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परवत्ती पासी लेन नगर-निगम वार्ड नंबर तेरह का है, जहां भागलपुर नगर-निगम वार्ड नंबर तेरह के दबंग वार्ड पार्षद रंजीत मंडल ने मोती लाल साह के घर को कब्जे में रखा है। मोती लाल साह ने प्रशासन से लेकर वार्ड पार्षद से कई बार विनती की, लेकिन घर खाली नहीं हो सका। अंततः, मोती लाल साह के परिवार के सभी सदस्य छोटे बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे मोती लाल साह एवं उनके परिजनों ने कहा कि भागलपुर नगर-निगम के लब्बू पासी लेन […]