Category Archives: घटना

Noimg

नोनिया पट्टी वार्ड 26 में हुड़दंग रोकनें के लिए नवगछिया एसपी से लगाई गुहार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया नगर परिषद के कुम्हार पट्टी और नोनिया पट्टी, वार्ड नंबर 26 में खुलेआम शराब और स्मैक की बिक्री की समस्या के चलते स्थानीय निवासियों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल की तैनाती की अपील की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नोनिया पट्टी में कुछ असामाजिक तत्व प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक शराब और स्मैक का सेवन कर हंगामा, गाली-गलौज, छिनतई और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस कारण मोहल्ले के आमजन काफी परेशान हैं और लड़कियों को भी संध्या के बाद बाहर निकलने में डर लगता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये असामाजिक तत्व कई बार पुलिस की गाड़ी पर भी हमला कर चुके हैं, जिससे उनका मनोबल और बढ़ जाता […]

Noimg

जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल; सभी को किया रेफर || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने लाठी, चाकू, भाले और तलवारों से हमला किया, जिसमें एक पक्ष से शिक्षक मो. जुनैद सहित पांच लोग और दूसरे पक्ष से मो. फिरदोस सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस विवाद का कारण सवा बीघे जमीन का था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष उक्त […]

Noimg

भाभी ने अपने देवर पर ही लगाया गलत काम का आरोप || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में एक महिला ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह छत पर सो रही थी, जब उसका देवर दो अन्य लोगों के साथ आया और जबरदस्ती करने लगा। उन्होंने उसके पति की पिटाई कर दी। हल्ला करने पर आरोपी ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। घायल अवस्था में जब वह घोंघा पुलिस से शिकायत करने गई, तो पुलिस ने कहा कि रेप का केस वहां दर्ज नहीं होता और उसे महिला थाने में जाने की सलाह दी। पीड़ित महिला ने बताया कि रात 2 बजे उसका देवर आया था। बीच-बचाव करने पर उसके पति को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की गई जान || GS NEWS

AMBA0

एनएच 31 तेतरी गुदरिया स्थान के पास हुआ हादसा घटना के बाद उपनयन समारोह में पसरा मातम नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना अंतर्गत तेतरी एनएच 31 गुदरिया स्थान के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध ओम प्रकाश झा की जान चली गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश झा, पिता स्वर्गीय योगानंद झा, घर किशनपुर , थाना – मनिहारी, कटिहार के रूप में हुई है। ओम प्रकाश झा तेतरी में जनेऊ समारोह में भाग लेने आए थे। उनके भांजे तेतरी निवासी विजय कुमार झा पिता उपेंद्र झा, ने बताया कि उनके मामा उनके साथ घूमनें बगीचा गए थे । उनके साथ ही मामा ओम प्रकाश झा बगीचे से आम लेकर वापस घर लौट रहे थे। एनएच सड़क […]

Noimg

तेज रफ्तार स्कूली वाहन के चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: तेज रफ्तार स्कूली वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला, सुखसीमा देवी, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुखसीमा देवी सब्जी खरीदने अपने घर कुतुबुगंज मोहल्ले से सब्जी मंडी आ रही थीं। लोहिया पुल के पास सड़क क्रॉस करते समय एक निजी स्कूल की बस तेज रफ्तार से आ रही थी और इसी बीच वृद्ध महिला के पैर पर बस का चक्का चढ़ गया, जिससे वे घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखसीमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। घटना […]