Category Archives: नवगछिया

बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 152 बिहपुर और 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिहपुर विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सफलतापूर्वक दाखिल किया है। इनमें प्रमुख उम्मीदवारों में कुमार शैलेंद्र (भाजपा), अर्पणा कुमारी (वीआईपी), पवन चौधरी (जन सुराज), कृष्ण कुमार मंडल (बीएसपी) शामिल हैं। इसके अलावा रूपम देवी, अवनीश कुमार, किशोर कुमार, ममता कुमारी, अजय कुमार रविदास और संजीव कुमार भी मैदान में हैं। बिहपुर विधानसभा से दो नामांकन रद्द किए गए हैं। इनमें जनशक्ति जनता दल के संतोष कुमार तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन कुमार मिश्रा शामिल हैं। नामांकन रद्द होने का कारण दस्तावेजों में खामियां बताई गई हैं। […]

भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन जांच पूरी, 17 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द – अब मैदान में 70 प्रत्याशी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 87 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 17 उम्मीदवारों के पर्चे विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। अब जिले की सातों सीटों पर कुल 70 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामांकन जांच के दौरान भागलपुर सदर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा सीटों से कई उम्मीदवारों के कागजात अधूरे या त्रुटिपूर्ण पाए जाने के कारण अमान्य घोषित किए गए। जाने किस विधानसभा से किनके पर्चे रद्द हुए अब चुनावी मैदान में बचे उम्मीदवारों की सूचीजिले की सातों विधानसभा सीटों से कुल 70 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान […]

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की ली जानकारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी के साथ ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा रजिस्टर के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मशीनों के भंडारण स्थल की स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम का सुरक्षित रख-रखाव […]

बिहपुर में माँ वाम काली मंदिर में पूजा की तैयारियाँ जोरों पर, पौराणिक कथा आज भी लोगों की आस्था का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर स्थित माँ वाम काली मंदिर में इस वर्ष भी पूजा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह शक्ति स्थल न केवल बिहपुर के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं। तांत्रिक विधि से होने वाली माँ वाम काली की यह पूजा अपनी विशिष्ट परंपरा और रहस्यमय कथा के कारण प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद अवश्य पूरी होती है। मां की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग यहाँ वर्षों से आते रहे हैं। किसी की मनोकामना पूरी होने पर वह यहाँ बलि चढ़ाने या मुंडन करवाने आता है। इस स्थल से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा बादुर तांती […]

भवानीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भावानीपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को एक मारपीट की घटना सामने आई। वादी मो. मजिद ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मो. डब्बू एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना कांड संख्या 216/25 दिनांक 16.10.25 के तहत धारा 191(2)/190/109/126(2)/303(2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त मो. डब्बू, पुत्र जखानी, निवासी मधुरापुर, थाना-भावानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी […]

इस्माईलपुर पुलिस ने 9 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 सितंबर 2025 को छापामारी कर ग्राम रघुनी टोला स्थित अरुण मंडल के घर से कुल 9 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस कार्रवाई में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में अरुण मंडल, पुत्र मसुदन मंडल, निवासी रघुनी टोला, थाना-इस्माईलपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 183/25 दिनांक 18.09.25 के तहत धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

भवानीपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, वाहन भी जब्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त विक्की कुमार, पुत्र गोरेलाल राम, निवासी भ्रमरपुर सतियारा, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी संख्या 222/25 में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AT-3448 को भी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

जनता का विश्वास नीतीश सरकार की योजनाओं पर, बूलो मंडल को मिल रहा जनसमर्थन – रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। एनडीए प्रत्याशी एवं भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने नामांकन के अगले ही दिन से क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद शुरू कर दिया है। जदयू के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी दी कि इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कोसी पार के पंचायतों से की गई है। शनिवार को ढोलबज्जा पंचायत में व्यापक जनसंपर्क किया गया, जबकि रविवार को कदवा दियारा और खैरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा गया। इस दौरान बूलो मंडल को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। […]

खगड़ा बम काली मंदिर: तीन सौ वर्षों से आस्था और चमत्कार का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया प्रखंड के खगड़ा गांव में स्थित प्रसिद्ध माँ बम काली मंदिर लगभग 313 वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मान्यता है कि इस पावन दरबार से आज तक कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटा है। गांव के लोग माँ बम काली की पूजा वैदिक एवं तांत्रिक विधि से करते हैं। स्थानीय जनश्रुतियों और मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना खगड़ा गांव के पूर्वज बाबू धौताल सिंह के तीसरे वंशज बाबू प्रभु नारायण सिंह को एक दिव्य स्वप्न प्राप्त होने के पश्चात हुई। उसी स्वप्न में माँ बम काली की स्थापना का […]