September 14, 2025
नवगछिया जीरो माइल पर केला बेचने वाले युवक की दबंग दुकानदार ने की बेरहमी से पिटाई, मायागंज रेफर ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया। जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक केला बेचने वाले व्यक्ति को दबंग दुकानदार ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान विपिन कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय पन्ना लाल सिंह, निवासी महदतपुर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह जीरो माइल चौक कर केला बेचने का काम करता है। घटना के समय वह एक दुकान के सामने से गुजर रहा था, तभी गलती से पांव लग गया। इसी बात पर दुकानदार मनीष कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू […]