Category Archives: नवगछिया

Noimg

22 अगस्त को सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा लिखित परीक्षा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु जीएस न्यूज समाचारपत्र द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुका है और विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल के लगभग छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा प्रतियोगिता में […]

नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। “चुनाव चोर – गद्दी छोड़, बदलो सरकार – बदलो बिहार” के नारे के साथ इंडिया (महागठबंधन) के आह्वान पर आयोजित वोटर अधिकार यात्रा, जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे, भागलपुर और नवगछिया में सफल बनाने को लेकर नवगछिया प्रखंड के प्रमुख माले कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इस यात्रा में शामिल कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर भाकपा माले के नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा महज यात्रा नहीं है, बल्कि यह बिहार में भाजपा-जदयू सरकार द्वारा चुनाव आयोग को आगे कर वोटों की चोरी करने […]

डीलर पर राशन की कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं एवं ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपकर जन वितरण प्रणाली के डीलर भगवान दास पर राशन की कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर ने जुलाई और अगस्त माह का राशन उठाव कर लिया, लेकिन उपभोक्ताओं को केवल एक माह का ही राशन दिया। उपभोक्ताओं के पॉश मशीन (संख्या 122400300244) पर अंगूठा लगवाने के बाद भी अगस्त माह का राशन नहीं दिया गया। आरोप है कि डीलर भगवान दास ने अगस्त माह का गेहूं और चावल ऊंचे दामों पर बेच दिया। जब उपभोक्ताओं ने राशन की मांग की तो डीलर ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि […]

Noimg

नवगछिया में पकड़ाया 3 करोड़ का स्मैक ||GS NEWS

DESK20250

02 किलो ब्राउन सुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार कुल- 2098.41 ग्राम ब्राउन सुगर (कीमत करीब 03-3.5 करोड़) रुपये नवगछिया पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से दो संदिग्ध महिला उतरी है, जो महिंद्रा एक्सयूवी 300 चार पहिया वाहन से नवगछिया की ओर जा रही है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए बिहपुर थाना टीम द्वारा बिहपुर पावर सब स्टेशन के सामने वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बिहपुर की ओर आती हुई गाड़ी एक्सयूवी रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एसी 9025 को रूकने का इशारा […]

Noimg

शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बीते दिन जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए अंकित उर्फ धीरज यादव के पैतृक आवास चापर में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। शहीद के पिता लक्ष्मी यादव, माता सविता देवी, पत्नी रूबी कुमारी तथा छोटे-छोटे पुत्र उत्कर्ष और उपांशु को देखकर हर कोई भावुक हो उठा। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव की वीरता को नमन करते हुए पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर शहीद का बलिदान साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, जिसने पूरे देश को गमगीन […]

Noimg

कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव बीस घंटे बाद बरामद ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मेघल टोला गंगा घाट पर रविवार की शाम करीब चार बजे कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबे पच्चीस वर्षीय युवक का शव सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान खरियक थाना क्षेत्र के विश्वपुरिया निवासी झींगों यादव के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। इस्माइलपुर के सीओ और थानाध्यक्ष ने एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन करने का निर्देश दिया था। सोमवार की दोपहर को मेघल टोला गंगा घाट से कुछ ही दूरी पर मृतक का शव पाया गया। परबत्ता पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल और पंसस अजय कुमार ने बताया कि […]

Noimg

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार बजरंगबली मंदिर के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के दोनों पैर में गोली लगी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नन्हकार के रघुनंदन चौधरी और रामप्रकाश चौधरी के बीच पिछले दो वर्षों से 4 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें और गाली-गलौज की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस […]

Noimg

दहेज हत्या मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : 17 मई 2025 को वादिनी द्वारा रंगरा थाना में सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री को पति सुमन कुमार और ससुराल वालों ने जहर खिलाकर हत्या कर दी है। इस सूचना के आधार पर रंगरा थाना में कांड संख्या- 96/25, धारा- 80/3 (5) बीएनएस (परिवर्तित धारा- 80/123/3 (5) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड के अनुसंधान के दौरान एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। उसी क्रम में रविवार को तकनीकी और मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर, घटना में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव निवासी भोला हरिजन उर्फ भोला राम और एक महिला को […]

Noimg

नवगछिया प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया। इस दौरान सदस्यों ने वीडियो गोपालकृष्णन को आवेदन देकर और अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, सात पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को एक पत्र सौंपा, जिसमें उप प्रमुख गौतम कुमार पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि उप प्रमुख गौतम कुमार ने किसी भी पंचायत समिति सदस्य के साथ उचित व्यवहार नहीं किया और हमेशा अड़ियल रवैया अपनाया। इसके अलावा, उन्होंने किसी समिति को कार्य में सहयोग नहीं किया और प्रखंड कार्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहे। सदस्यों का कहना है कि वे बेवजह प्रखंड में आकर विकास कार्यों में रुकावट डालते रहे हैं। […]

Noimg

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा समाज सेवा और मानवीय सरोकार के तहत दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद भाइयों-बहनों को नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है, जो किसी कारणवश हाथ-पैर से वंचित हो गए हैं। शिविर के पहले दिन नवगछिया अनुमंडल के अलावा खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी और आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से आए लगभग 80 लाभार्थियों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद, इन सभी लाभार्थियों को कृत्रिम अंग, जैसे कि हाथ, पैर, कैलिपर्स और बैसाखियाँ प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका और ओमप्रकाश यदुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी […]