Category Archives: नवगछिया

Noimg

सती बिहुला के मायके में माता को विदाई, बिहुला विषहरी पूजा का समापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: सती बिहुला के मायके में सोमवार की देर शाम माता विषहरी को विदाई दी गई। नवगछिया बाजार स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी रोड बिहुल चौक में रविवार से आयोजित बिहुला विषहरी पूजा समारोह का समापन माता विषहरी और बिहुला की प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। विसर्जन के दौरान महिलाएं विदाई गीत गा रही थीं, वहीं श्रद्धालु नम आंखों से माता विषहरी को विदाई दे रहे थे। सोमवार की सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग श्रद्धा भाव से माता के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। पूजा के अंतिम दिन भक्तों की आस्था और भक्ति की गूंज मंदिर परिसर में सुनाई देती रही। नवगछिया के हरियापट्टी स्थित मां विषहरी की प्रतिमा का भी […]

Noimg

जनसंघ कालीन भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिंह का निधन ||GS NEWS

DESK20250

बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपाई नवगछिया: थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 77 वर्षीय जनसंघ कालीन भाजपा के वरिष्ठ नेता अवध किशोर सिंह का निधन बीती रात बीमारी के कारण भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह सैदपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भाजपा से जुड़े नेताओं का भारी जमावड़ा हो गया। भाजपाई नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय अवध किशोर सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 1980 में जनता पार्टी से दोहरी सदस्यता छोड़कर वे भाजपा में शामिल हुए थे और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में मुंबई में भाजपा […]

Noimg

फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : 22 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा साइबर थाना नवगछिया में एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि खगड़िया जिले के पिंटु कुमार ने उनके नाम से एक फर्जी आईडी बनाकर उनकी निजी फोटो और वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया और उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या- 13/25, धारा- 294/75/351(2)/352 बीएनएस एवं 66(C)/66(D)/66(E) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना टीम ने जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त पिंटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पिंटु कुमार खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र […]

Noimg

नवगछिया में सेवानिवृत्त सेना जवान को मिली जानमाल की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के न्यू पावर ग्रिड लक्ष्मीपुर रोड निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान गौरव कुमार ने सोमवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार से मिलकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की और आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई प्रमोद साह और उसके परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें अंजू देवी, सिंटू कुमार और चुलबुल साही शामिल हैं, ने उनसे विवाद के बाद जानलेवा धमकी दी। गौरव कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 11 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे उपरोक्त अभियुक्तों ने उनके घर पर चढ़कर मारपीट की और फिर फोन करके दस से पंद्रह हथियारबंद अपराधियों को बुला लिया। ये अपराधी आधा दर्जन बाइक […]

Noimg

देश के बड़े उद्योगपति उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने तुलसीपुर को लिया गोद, अब विकास की बहेंगी गंगा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के तुलसीपुर गांव के निवासियों के लिए एक नई उम्मीद और आशा की किरण बनकर आए हैं देश के बड़े उद्योगपति एवं अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, बिहार के लाल उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू। बाढ़ पीड़ितों की मदद और गांव के समग्र विकास को लेकर उन्होंने तुलसीपुर गांव को गोद लेने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद, उन्होंने कहा कि बिहार की धरती में अपार संभावनाएं हैं और अब समय आ गया है कि इसे विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। भोला बाबू ने यह भी बताया कि वे अब तक 300 से अधिक गांवों को गोद लेकर वहां विकास कार्यों की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने कंपनियों से अपील करते हुए कहा […]

Noimg

डीसीसी ने 8 मोबाइल डेमॉन्स्ट्रेशन वैन को दिखाई हरी झंडी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन (डीआरडीए) के समीप सोमवार को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने आठ मोबाइल डेमॉन्स्ट्रेशन वैन (एमडीवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन भागलपुर जिले के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुईं। इस अवसर पर श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इन वैनों का उद्देश्य आमजन को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा सभी जिलों में मोबाइल डेमॉन्स्ट्रेशन वैन चलाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 18 अगस्त 2025 से राज्यभर में शुरू हो चुका है और इसका संचालन बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 48043 […]

Noimg

हर्षोल्लास के साथ पूजी गई सती बिहुला, दीप प्रज्वलित कर किया गया सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया की बेटी का हुआ आगमन के साथ भव्य सम्मान नवगछिया। परंपरा और आस्था के संगम का प्रतीक सती बिहुला पूजा इस वर्ष भी 17 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोक परंपरा के अनुसार, हर साल इसी तिथि को सती बिहुला अपने मायके नवगछिया पहुंचती हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न स्थलों पर पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया। बिहुला चौक पर माता विषहरी की पांच बहनों के साथ सती बिहुला को विधिवत सिंहासन पर विराजमान कराया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित शैलेश झा ने पूजा सम्पन्न कराई। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं डलिया चढ़ाकर पूजा में शामिल हुईं। नगर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना […]

Noimg

गोसाईं गाँव में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्ठमी महोत्सव , आज सोमवार को होगा प्रतिमा का विषर्जन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार की रात्रि से ही 3 दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा हैं । शनिवार रात्रि जन्मोत्सव के बाद रविवार दिन भर भक्तों का दर्शन एवं पूजा अर्चना हेतु महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ लगी रही । मंदिर परिसर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा । देर रात्रि तक स्थानीय व आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर व मेला परिसर में उमड़ पड़ी थी । बताते चलें कि सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी व गंगाजल लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ […]

कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में युवक डूबा, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघल टोला गंगा घाट पर रविवार की संध्या करीब चार बजे कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान 25 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। मृतक युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के विश्वपुरिया निवासी मनीष कुमार, पिता झींगो यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार शनिवार को कृष्णाष्टमी के अवसर पर अपने ससुराल परबत्ता पंचायत के शिव मंदिर टोला आया हुआ था। वहां कृष्ण प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका विसर्जन रविवार की संध्या किया जा रहा था। विसर्जन के दौरान मनीष प्रतिमा के साथ गंगा में उतरा और गहरे पानी में चला गया। बताया जाता है कि उसे तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह डूब गया। घटना की सूचना […]