March 14, 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत में 523 मामलों का निष्पादन, बैंक ऋण के मामलों में 29 लाख से अधिक की वसूली || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया : व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 523 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं बैंक ऋण से जुड़े मामलों में 29,13,854 रुपये के समझौते किए गए, जबकि 2,91,385 रुपये की वसूली भी की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए न्यायालय परिसर में कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी के साथ पैनल अधिवक्ता भी मौजूद थे। पीठ संख्या–1 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार सिंह थे, जिनके साथ पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार उपस्थित थे।पीठ संख्या–2 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय […]