March 13, 2026
बच्चा चोरी की अफवाह में महिला से मारपीट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च को अठगामा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर कुछ ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में खरीक थाना कांड संख्या-59/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 127(2), 118(1), 74, 109 बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(आई)(आर)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी क्रम में गुरुवार को […]