Category Archives: नवगछिया

Noimg

बिहपुर मे मस्जिदों खानकाहों व मजार शरीफ को किया गया रौशन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर के विभिन्न जगहों में शब ए बरात धुमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों, खानकाहों, मजार शरीफ, घरों और दुकानों को रौशन किया गया। वही बडी संख्या में लोगों ने इस रात का एहतराम करते हुए अपने पूर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगी। इधर बिहपुर के खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ कादरी फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ कादरी फरीदी ने खानका स्थित सभी मजार शरीफ पर चिराग जला कर दुआ मांगी। इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, हाफिज काडी तारीक अनबर, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, मेहरबान आलम आदि मौजूद थे। Chanchal Jha

Noimg

दो घंटे के भीतर चोरी का समान सहित शातिर गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि चोरी की घटना को महज दो घंटे में सुलझाते हुए शातिर अभियुक्त छोटू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नयाटोला स्थित गौरी मंडल के घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की रात्री गश्ती टीम ने तुरंत कार्रवाई की। महज दो घंटे के भीतर, नवगछिया पुलिस ने खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी कुख्यात छोटू कुमार सिंह को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 सोने की बाली, 1 सोने की नथ, 1 चांदी की चैन (लॉकेट सहित), चांदी की बिछिया, […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया–कटिहार–बरौनी रेलखंड पर सोमवार को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर ट्रेन की जांच के दौरान ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिश हालत में एक उजले रंग का थैला बरामद हुआ। थैले की तलाशी लेने पर उसमें 750 एमएल की 14 बोतल और 180 एमएल की 39 बोतल फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब पाई गई। कुल मिलाकर 17.520 लीटर शराब बरामद की गई है। नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीआरपी पुलिस रेलखंड पर लगातार निगरानी रख रही है और इस तरह के अवैध परिवहन […]

Noimg

पार्सल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, रंगरा निवासी से ₹47,588 की अवैध निकासी ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी पवन कुमार जायसवाल (53 वर्ष) साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें पार्सल अपडेट कराने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से कुल ₹47,588 की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि 09 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर 7439716081 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके पते की जानकारी अपडेट करनी है। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सऐप पर जरूरी जानकारी भेजने के लिए कहा। इसी दौरान उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया। करीब 30 मिनट बाद जब मोबाइल चालू हुआ, तो उन्हें अपने खाते से रकम गायब होने का पता चला। जांच में सामने […]

Noimg

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। विद्यालय के निदेशक धरमलाल मंडल ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और प्रत्येक व्यक्ति को गुरु का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। स्थापना दिवस का कार्यक्रम निदेशक द्वारा केक काटकर शुरू किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक—दीपा भारद्वाज, नियति कुमारी, प्रीतम कुमारी, नंदनी कुमारी, विनीता कुमारी, सीमा कुमारी, बेबी कुमारी, पूरन शर्मा, संतोष कुमार, वरुण बाबुल और डांस शिक्षक नीतीश कुमार—मौजूद रहे। अभिभावकों और […]

Noimg

पीएम-किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पीएम किसान योजना से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। विशेष रूप से ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाना अनिवार्य है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को […]

Noimg

सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत आयुक्त द्वारा 16 आवेदकों के मामले की गई सुनवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत सोमवार को आयुक्त भागलपुर द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भागलपुर एवं बाँका जिले से कुल 14 परिवादी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए, जिनमें अधिकतर मामले राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित थे। परिवादी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को विस्तारपूर्वक सुना गया एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है। जन संवाद में आयुक्त के सचिव, संयुक्त आयुक्त, विभागीय जांच एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: सनलाइट नारायणपुर ने छठे मुकाबले में 38 रन से हासिल की जीत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर और नवगछिया सीनियर टीम आमने-सामने थीं। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनलाइट नारायणपुर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से एहसान अली ने 69 रन और इकरामल ने 22 रन का योगदान दिया। नवगछिया सीनियर टीम के गेंदबाज औरंगजेब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सीनियर टीम 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साजिद ने 36 […]

Noimg

ओवरटेक के दौरान सड़क दुर्घटना, दो किशोर गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: शिवम कुमार (16 वर्ष), पिता गुड्डू यादव और लीला बाबू (16 वर्ष), पिता बाबूलाल यादव, दोनों निवासी भवानीपुर। फिलहाल दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: निशा देवी (44 वर्ष), पति सुनील भगत; सुनील भगत, पिता रामविलास भगत; गौतम भगत, पिता सुनील भगत; और रंजीत कुमार (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय नगीना भगत। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील भगत और गौतम भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। Chanchal Jha