February 2, 2026
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जलज परियोजना के तहत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया : विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में संचालित जलज परियोजना के अंतर्गत नारायणपुर–लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित सूरज क्लासेस में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों के महत्व, उनके संरक्षण और जैव विविधता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों की उपयोगिता, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से उनके संबंध पर विस्तृत जानकारी दी। राहुल कुमार राज ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आर्द्रभूमियाँ न केवल जल स्रोतों को सुरक्षित रखने में सहायक होती हैं, बल्कि स्थानीय आजीविका, वन्यजीव संरक्षण […]