Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवोदय नगरपारा में युवा लेखक संपादकीय कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में मंगलवार को युवा लेखक संपादकीय कार्यक्रम विधिवत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय दैनिक संवाददाता मधुर मिलन थे, जिन्होंने बच्चों को समाचार बनाने, कहानी और कविता लिखने जैसी सूक्ष्म तकनीकों से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन कला, पत्रकारिता और संपादन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है। विद्यालय के युवा संपादकीय क्लब के सदस्य बीसी झा, मजहर इकबाल, अजीत कुमार, सरिता वर्मा एवं प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं की सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करेगा […]

Noimg

पालतू घोड़ों के आतंक से गोविंदपुर और कहारपुर मौजा में गेहूं, मकई व सरसों की फसल बर्बाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी बहियार के गोविंदपुर और कहारपुर मौजा में इन दिनों पालतू घोड़ों के आतंक से इलाके के किसान परेशान हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, दर्जनों पालतू घोड़े खेतों में घुसकर गेहूं, मकई और सरसों की फसल को चर जाते हैं या रौंद देते हैं, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मड़वा पूरब पंचायत औलियाबाद के पूर्व सरपंच एवं किसान प्रतिनिधि राजीव कुमार चौधरी उर्फ मांगो चौधरी, अजय चौधरी, विजय चौधरी, बिहारी चौधरी, विभूति राय, अखिलेश्वर चौधरी, धीरन चौधरी, राजकुमार चौधरी और चिक्कू चौधरी सहित औलियाबाद और झंडापुर के कई किसानों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगभग 25 घोड़े […]

Noimg

स्नातक परीक्षा के पहले ही दिन सर्राफ कॉलेज से दो मुन्ना भाई हुए निष्कासित, 24 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक सत्र 2023 27 के सेमेस्टर 4 की परीक्षा के पहले ही दिन सोमवार को नवगछिया के तीन महाविद्यालय में प्रारंभ हुई। इस दौरान बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय से दो मुन्ना भाई परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। वहीं तीनों कॉलेजों में कुल 24 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। इस क्रम में बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में द्वितीय पाली में 5 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में एक और द्वितीय पाली में एक छात्र अनुपस्थित रहा। जबकि गजाधर भगत महाविद्यालय में प्रथम पाली में 6 तथा द्वितीय पाली में 11 छात्र अनुपस्थित पाए गए। बताते चलें कि बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में एक छात्रा […]

Noimg

रंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171.75 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 14.12.2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली कि तिनटंगा दियारा घाट से दो टोटो में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु रंगरा थाना टीम तिनटंगा दियारा झल्लुदास टोला के पास पहुँची। पुलिस वाहन को देखकर टोटो पर सवार चालक भागने लगे। इस दौरान टीम ने सिकन्दर कुमार, पुत्र नक्षत्र मंडल, निवासी सा०-नथन टोला, बसठा थाना-चौसा, जिला-मधेपुरा को पकड़ने में सफलता पाई। पकड़े गए व्यक्ति एवं दोनों टोटो की तलाशी लेने पर कुल 171.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही दोनों टोटो भी जप्त कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्त […]

Noimg

T-20 क्रिकेट लीग का होगा आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की बैठक अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव के निजी आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा पिछली बैठक में पारित बायलॉज को स्वीकृत किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत T-20 क्रिकेट लीग का आयोजन बिहपुर और नारायणपुर में किया जाएगा। यह लीग क्रिकेट बॉल से खेली जाएगी। नवगछिया पुलिस जिला की लीग में नवगछिया, बिहपुर, लत्तीपुर, गोपालपुर और नारायणपुर सहित कई टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों की सूची संघ के पास भेजने का निर्देश दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है। मैच की तिथि अगले बैठक में तय की जाएगी। बैठक में संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद […]

Noimg

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ का शुभारंभ ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। गोपाल गौशाला नवगछिया में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा घाट ठाकुरबाड़ी से शुरू होकर गोपाल गौशाला पहुंची। इस शोभायात्रा में 51 कलश और गाजे-बाजे की धूमधाम देखने को मिली, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। महायज्ञ 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। कथावाचन अयोध्या से पधारी सुश्री साध्वी वैष्णवी तिवारी के मुख से किया जाएगा। महायज्ञ के आयोजन में योग मित्रमंडल, महाशिवरात्रि कमिटी नवगछिया एवं बजरंग दल नवगछिया का सक्रिय सहयोग शामिल है। इस भागवत महायज्ञ के मुख्य यजमान तारकेश्वर गुप्ता एवं जुली देवी बने हैं। यजमानों सहित सभी श्रद्धालुओं में महायज्ञ को लेकर उत्साह और श्रद्धा का […]

Noimg

भवानीपुर कोसी बांध के पास कार्टून में मिली नवजात बच्ची, हालत स्थिर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के नारायणपुर केभवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर कोसी बांध के समीप सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक कार्टून में रखी नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे किसानों की नजर जब कार्टून पर पड़ी तो उन्होंने उसमें से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का इलाज शुरू किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति कोसी बांध के पास पहुंचे और कार्टून में रखकर बच्ची को […]

Noimg

सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता || GS NEWS

Chanchal Jha0

गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने किया विरोध नवगछिया प्रखंड अंतर्गत जमुनिया पंचायत के दुर्गा मंदिर, महदत्तपुर के प्रांगण में रविवार को नवगछिया प्रखंड के जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार के अनुशंसा पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है। शौचालय में सेफ्टिक टैंक बनना है, जबकि टंकी की दीवार पांच इंच का ही जोडा जा रहा है जो कि प्रावधान के अनुकूल नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण बारिश के समय में मल टँकी से बाहर निकलेगा है जिससे काफी परेशानी होगी। निर्माण कार्य का पूर्ण होने वाला है परंतु आज तक अभियंता कार्य स्थल पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नही पहुंचे। जिस कारण संवेदक द्वारा निर्माण कार्य […]

साइबर ठगी का शिकार हुआ नवगछिया निवासी, खाते से 2.04 लाख रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से 2 लाख 4 हजार 878 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुनील कुमार यादव, उम्र 59 वर्ष, पिता स्वर्गीय सच्चिदानंद यादव, ग्राम कृष्णापुरी नया टोला, वार्ड संख्या 27, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के स्थायी निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार दिनांक 28 नवंबर 2025 को अपराह्न करीब 3:32 बजे उनके मोबाइल नंबर 7547069331 पर अज्ञात नंबर 9217230648 और 9931849013 से फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को निर्वाचन आयोग, भागलपुर का अधिकारी बताते […]

Noimg

मद्य निषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 630 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पिकअप वाहन से कुल 630 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना की पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन, पंजीकरण संख्या BR01GG3370 को रोका गया। तलाशी के क्रम में वाहन के […]