5
(2)

नवगछिया में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करते हुए उसके बैंक खाते से 2 लाख 4 हजार 878 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित सुनील कुमार यादव, उम्र 59 वर्ष, पिता स्वर्गीय सच्चिदानंद यादव, ग्राम कृष्णापुरी नया टोला, वार्ड संख्या 27, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के स्थायी निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार दिनांक 28 नवंबर 2025 को अपराह्न करीब 3:32 बजे उनके मोबाइल नंबर 7547069331 पर अज्ञात नंबर 9217230648 और 9931849013 से फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को निर्वाचन आयोग, भागलपुर का अधिकारी बताते हुए कहा कि आप चुनाव की गिनती में क्यों उपस्थित नहीं हुए, आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।

आरोप है कि ठगों ने कार्रवाई से बचाने के नाम पर वीडियो कॉल करने और स्क्रीन शेयर करने को कहा। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान पीड़ित से कुछ दस्तावेज अपलोड करवाए गए। कुछ ही समय बाद पीड़ित का मोबाइल सिम काम करना बंद कर दिया गया, जिसे बाद में सिम पोर्ट कर लिए जाने की जानकारी मिली।

पीड़ित ने बताया कि जब दिनांक 9 दिसंबर 2025 को वे अपने खाते का विवरण लेने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके खाता संख्या 11471512603 से लगातार कई तिथियों में रकम की निकासी की गई है। दिनांक 6 दिसंबर 2025 को 4,900 रुपये, 7 दिसंबर 2025 को 10,000 रुपये की कई किस्तों में और 9,980 रुपये, तथा 8 दिसंबर 2025 को 10,000 रुपये की कई किस्तों में और 9,998 रुपये की निकासी की गई। इस प्रकार कुल 2,04,878 रुपये उनके खाते से अवैध रूप से निकाल लिए गए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई है, जिसका शिकायत संख्या 20512250056748 है। साथ ही साइबर थाना नवगछिया को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने प्रशासन से अपील की है कि साइबर अपराधियों के इस गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: