5
(2)

नवगछिया पुलिस ने मद्य निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पिकअप वाहन से कुल 630 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना की पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन, पंजीकरण संख्या BR01GG3370 को रोका गया। तलाशी के क्रम में वाहन के डाला से उजले रंग के बोरों में बंद विभिन्न कंपनियों की कुल 630 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से वाहन को जब्त करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाहन स्वामी सह चालक दिलीप कुमार तथा उसके सहयोगी सुधीर कुमार और अशोक राय शामिल हैं। तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 303/25, दिनांक 12.12.25 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम की धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. दिलीप कुमार, पिता स्वर्गीय राज कुमार, निवासी सहदुलापुर चकफरीद, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली
  2. सुधीर कुमार, पिता देवप्रसाद राय, निवासी सहदुलापुर चकफरीद, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली
  3. अशोक राय, पिता दिनेश राय, निवासी सहदुलापुर चकफरीद, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली

बरामद सामग्री का विवरण

  1. विदेशी शराब – 630 लीटर
  2. पिकअप वाहन – पंजीकरण संख्या BR01GG3370
  3. मोबाइल फोन – 01

नवगछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: