



भागलपुर : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में मंगलवार को युवा लेखक संपादकीय कार्यक्रम विधिवत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय दैनिक संवाददाता मधुर मिलन थे, जिन्होंने बच्चों को समाचार बनाने, कहानी और कविता लिखने जैसी सूक्ष्म तकनीकों से परिचित कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन कला, पत्रकारिता और संपादन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है।

विद्यालय के युवा संपादकीय क्लब के सदस्य बीसी झा, मजहर इकबाल, अजीत कुमार, सरिता वर्मा एवं प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि यह आयोजन छात्र-छात्राओं की सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करेगा और उन्हें लेखन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुँचने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवा संपादकीय क्लब भविष्य में कई होनहार लेखकों को तराशने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान छात्र अभिनव, रितेश, अजय, निशित और छात्राएं सोनाक्षी, सोनम, वैष्णवी, पलक, दीपराज आदि ने प्रश्न पूछे, जिनका अतिथि ने यथोचित उत्तर देकर बच्चों को संतुष्ट किया।














