Category Archives: बिहपुर

महागठबंधन के घटक दलों ने निकाला प्रतिरोध मार्च ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – महागठबंधन के आह्वान पर राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा-माले, भाकपा, माकापा, के द्वारा आज नवगछिया में आसमान छूती कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और मुस्लिमों को बदनाम करने की साजिश, खाद्य पदार्थ जैसी आवश्यक वस्तुओं, जीवन रक्षक दवाईयों पर लगे जीएसटी सहित अन्य सवालों को लेकर नवगछिया में महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मार्च का नेतृत्व गोपालपुर विधानसभा के महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, तथा भाकपा-माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, जिला कमिटी सदस्य सह इनौस के राज्य सह सचिव गौरी शंकर राय, भाकपा के प्रकाश मंडल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय नवगछिया से निकल कर […]

शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाये मुहर्रम,मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च  || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मुहर्रम को लेकर रविवार को हेडक्वाटर डीएसपी सुनील पांडे , इंस्पेक्टर विनय कुमार,थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च थानाक्षेत्र के बिहपुर बजार, मिल्की, बभनगामा, लत्तीपुर  ,करहरु समेत झंडापुर, औलियाबाद , दयालपुर और खरीक में भ्रमणशील रहा.इस दौरान लोगों से मुहर्रम को शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मानने का अपील किया.लोगों से कहा की किसी का अफवाह ना फैलाएं, अफवाह से बचे.अगर कुछ गड़बड़ लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. फ्लैग मार्च में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार आदि शामिल थे. DESK 04

बोलबम के जयकारों के साथ 40 हजार डाकबम अगुवानी गंगा घाट रवाना , ब्रजलेश्वरधाम मड़वा मेंं आज करेंगे जलार्पण  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के मध्य मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मेंं अंतिम सोमवारी को जल अर्पित करने रविवार को बोलबम के जयकारा लगाते एवं डीजे की धुन पर नाचते बिहपुर से ट्रेन एवं बस से डाकबम ,बाइक बम , दांडी बम एवं साधरण बम अगुवानी गंगा घाट ( सुल्तानगंज ) रवाना हुये.जो सोमवार की अहले सुबह से ब्रजलेश्वरधाम मड़वा पहुंच कर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित करेंगे।वहीं अगुवानी गंगा घाट से. सरपंच प्रतिनिधि गोपाल चौधरी ,प्रेमशंकर,मोनू ,प्रिंस ,लल्ला बाबा ,विक्की ,राजा ,शंकर ,सोनू ,संभव   ने  बताया की देर शाम यहां करीब 40हजार से अधिक डाकबम गंगा घाट पर पहुंच चुके है. जो गंगा स्नान कर ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करेंगे.इधर सावन की अंतिम  सोमवारी को लेकर मंदिर को […]

साइबर ठगी के नामजद आरोपी गिरफ्तार ,जेल ||,GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर में  एक साइबर ठगी के मामला के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी सुमन कुमार  उर्फ गोलू (21वर्ष ) साकिन बिहपुर है।जिसको पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. इस ठगी के बाबत  रेलवे कर्मी मोहम्मद रोउफ़ ने बिहपुर थाने में केस दर्जा कराया था. जिसमें सुमन कुमार  उर्फ गोलू को नामजद आरोपी बनाया है.गोलू ने मोबाइल से फर्जी तरीके से 49 हजार रुपया निकाला खाते से निकला लिया।कर्मी जब बैंक गया तो उसे पता चला उसका खाते में पैसा नही है.पैसा मोबाइल द्वारा ट्रांसफर हुआ है.गिरफ्तार पप्पू ने इससे  पहले भी कई लोगों का खाता साफ किया है. DESK 04

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ कार्य समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर  चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गुरुवार को झंडापुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला सह संयोजक वासुकी साह के संयोजन में  किया गया.बैठक की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने किया.कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ,पूर्व सांसद अनिल यादव ,पंकज पोद्दार ,वासुकी साह ,महंत नवल किशोर दास ,पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी,गोपाल चौधरी व भोला कुंवर ने दीप प्रज्वलित कर किया।बैठक में  व्यापारियों की कुछ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा किया गया। सारी समस्याओं को प्रदेश सह संयोजक डॉक्टर शशि शेखर झा व क्षेत्रीय प्रभारी प्राणेश राय के द्वारा प्रदेश नेतृत्व को बताया गाय। उसके बाद विधायक ने श्री शैलेंद्र ने हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा […]