Category Archives: बिहपुर

बिहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को ईडी के  सामने पेश होने  के फरमान के विरोध में  सोमवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला के नेतृत्व में स्वराज आश्रम परिसर स्थित शहीद स्मारक पर विरोध जताया.वही कांग्रेसियों ने कहा  सरकार नफरत की राजनीति कर विपक्ष को डराने का काम कर रही है. ईडी द्वारा नोटिस जारी किये जाने के पीछे की वजह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना है.क्योंकि वह निर्भीकता से प्रधानमंत्री से सवाल पूछते है.  इस मोके रणजीत  राणा ,भिखारी मंडल मृत्युंजय कुमार मिश्रा ,मोहम्मद फिरोज आदि मौजूद थे. DESK 04

मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर पलटा कंटेनर ,चालक व उप चालक घायल ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से आइसक्रीम लदे टाटा 407 कंटेनर गड्डे में पलट गई। हालांकि जानमाल का नुकसान तो नही हुआ. लेकिन चालक और उप चालक दोनों घायल जरूर हो गये. सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिहपुर अस्पताल भेजा। जहां घायलों की पहचान चालक मुन्ना यादव ,जलालपुर  जिला वैशाली और उपचालक प्रभात कुमार ,हाजीपुर जिला वैशाली के रूप में हुआ. ट्रक भागने में सफल रहा।ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कंटेनर को सुरक्षित रखा गया है. DESK 04

संविधान व लोकतंत्र बचाने और कॉरपोरेट लूट के खिलाफ बहुजनों को ही मोर्चा लेना होगा,बिहपुर मेंआयोजित हुआ बहुजन दावेदारीसम्मेलन  || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – रविवार को सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार), बिहार फुले अंबेडकर युवा मंच और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के संयुक्त बैनर तले बिहपुर के रेलवे सामुदायिक भवन में आज बढ़ते मनुवादी-सांप्रदायिक हमले व कॉरपोरेट कब्जा के खिलाफ बहुजन दावेदारी सम्मेलन आयोजित हुआ।सम्मेलन कीअध्यक्षता चर्चित बहुजन बुद्धिजीवी डॉ.विलक्षण रविदास एवं संचालन एवं संचालन करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम नेकिया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने कहा कि केन्द्र सरकार जातिवार जनगणना कराने की गारंटी करे.भाजपा के सांप्रदायिक मुहिम के खिलाफ बहुजन आंदोलन को नारा बुलंद करना होगा,हिंदू हो या मुसलमान,दलित-पिछड़ा एकसमान।दिल्ली से आए पत्रकार-लेखक डॉ.सिद्धार्थ रामू ने कहा कि बहुजनों को अब हुकूमतों से मांगने से आगे बढ़कर इस देश के मालिक बनने की दावेदारी […]

कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बिहपुर विधायक को लोकमानपुर पंचायत के ग्रामीणों ने बनाया बंधक ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-नीभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया के बिहपुर विधानसभा के खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत सिहकुंड गांव में कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बिहपुर विधायक को बंधक बनाया। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य की मांग को लेकर बंधक बनाया। विधायक लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव में विधायक मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभा करने गांव पहुंचे थे । तभी ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों का कहना है जब तक गांव में कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं हो जाता तब तक विधायक को गांव से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा विधायक को ग्रामीणों घेर कर बैठे हैं। विधायक का मोबाइल भी […]

लालू के जन्मदिन पर दलित बच्चों को कराया भोजन  || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – शनिवार को लालू प्रसाद यादव  के 75 वां अवतरण दिवस महादलित टोला बिक्रमपुर बिहपुर में दलित बच्चों के साथ भोजन करा कर जन्मदिन मनाया.इस मौके पर  कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और  उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  भी दिया . जन्मदिन महोत्सव पर उपस्थित नवगछिया पुलिस जिला राजद अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, जिला उपाध्यक्ष छतीश कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष बिहपुर सह जिला परिषद सदस्य मोईन राईन जी, वरिष्ठ नेता नंदू यादव, जिला सचिव लालू कुमार यादव,मो नासिर,राजद नेता किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य अमन कुमार, प्रत्यूष कुमार, बिहपुर पंचायत अध्यक्ष निरज कुमार आदि मौजूद थे. DESK 04 B