Category Archives: बिहार

Noimg

आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिला प्रोत्साहन राशि का तोहफा ||GS NEWS

DESK20250

सरकार के इस फैसले से भागलपुर सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनके सेवाभाव और मेहनत को मान्यता देने जैसा है। नीतीश सरकार ने राशि में की भारी बढ़ोतरी भागलपुर: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहीं आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दोनों श्रेणियों की प्रोत्साहन राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब तक ममता कार्यकर्ताओं को प्रति माह ₹300 प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली ₹1000 […]

रामायण एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला ||GS NEWS

DESK20250

तुलसी जयंती पर बाल भारती विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया : तुलसी जयंती के पावन अवसर पर बाल भारती विद्यालय और बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने श्रीरामचरितमानस पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर सभी उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन करते हुए सभी अतिथियों और श्रोताओं का अभिनंदन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव डॉ. बी. एल. चौधरी, सह सचिव प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका […]

Noimg

एनएसएस तिलका मांझी विश्वविद्यालय का नया कीर्तिमान: गुलजार अली का स्वतंत्रता दिवस समारोह में चयन GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने एक और नया आयाम स्थापित किया है। अब तक एनएसएस स्वयंसेवकों को केवल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिलता था, लेकिन इस वर्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना को 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने की परंपरा की शुरुआत की गई है। इस ऐतिहासिक कड़ी में बिहार से केवल दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिनमें से एक स्वयंसेवक तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गुलजार अली हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने हर्षित होकर यह सूचना दी कि राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय से प्राप्त पत्र के अनुसार गुलजार अली का चयन 15 अगस्त 2025 को […]

Noimg

इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली तटबंध पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी रोशन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तटबंध पर अवैध रूप से रह रहे विस्थापित लोगों को खाली कराना पड़ा, जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि तटबंध पर हाल ही में स्पर संख्या 9 के पास नोज के डाउनस्ट्रीम में गंभीर कटाव हुआ था। इस कटाव के कारण बोल्डर क्रेटिंग काम भी पानी में बह गया था, जो तटबंध की स्थिरता के लिए खतरे का संकेत था। अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि इस तटबंध को पहले भी कई बार खाली कराया जा चुका था और इस बार […]

Noimg

चलती ट्रेन में एक नई जिंदगी की शुरुआत: जनरल कोच में महिला ने दिया बच्चे को जन्म ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर / मुंगेर : रेल यात्रा के दौरान कभी-कभी ऐसे अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित हो जाते हैं, जो न केवल हमें हैरान करते हैं, बल्कि मानवीयता, साहस और तत्परता के अद्भुत उदाहरण भी पेश करते हैं। मंगलवार को पटना-दुमका एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने से कोच में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तत्परता से काम लेते हुए आसपास बैठी महिलाओं ने साहसिक कदम उठाए और मदद की। इस पूरे घटनाक्रम ने रेलवे की तत्परता और यात्रियों की सहयोग भावना को भी उजागर किया। महिला की पहचान और घटना का विवरण यह महिला यात्री चंदा देवी […]

Noimg

पीरपैंती में पासवान समाज की बैठक सम्पन्न, राजद को समर्थन देने की बनी रणनीति ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड स्थित प्रियदर्शनी विवाह भवन में बुधवार को पासवान समाज द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचम लाल पासवान ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक रामविलास पासवान उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना था। बैठक में उपस्थित जाति विशेष के लोगों ने एक स्वर में अपने मत का सही उपयोग करने तथा राजद पार्टी को मजबूती से समर्थन देने की बात कही। उन्होंने सामाजिक एकता, राजनीतिक जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जानिसार असलम उर्फ जिम्मी, गोपीचंद यादव, मुखिया […]

Noimg

भागलपुर रेलवे स्टेशन का पीसीसीएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और अव्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (PCCM) उदय शंकर ने बुधवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं, रखरखाव, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उदय शंकर ने बताया कि भागलपुर स्टेशन मालदा डिवीजन के महत्वपूर्ण और बड़े स्टेशनों में से एक है, जहां से लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें संचालित होती हैं। उन्होंने स्टेशन परिसर में जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, बैठने की सुविधा और यात्री सुविधा केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया। स्टेशन के बाहरी हिस्से की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यात्री अक्सर ट्रैफिक जाम और अवैध दुकानों के कारण परेशान […]

Noimg

दृष्टिहीन महिला अपने दो बच्चों संग युवक के साथ फरार ||GS NEWS

DESK20250

पति ने लगाई पत्नी और बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरधो गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां दृष्टिहीन महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ एक युवक के साथ फरार हो गई। मामला 28 जुलाई का है, जब सरधो निवासी बिट्टू दास की पत्नी चंदा देवी को एक युवक जिले के घंटाघर चौक के पास से अपने साथ लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि चंदा देवी ने कुछ समय पहले लोन के रूप में 90 हजार रुपये उठाए थे। पीड़ित पति बिट्टू दास ने आरोप लगाया है कि उसी पैसे के लालच में सरधो गांव निवासी विजय यादव का भांजा मुकेश यादव उनकी पत्नी और बच्चों को […]

Noimg

श्रावणी मेले में कांवर यात्रा के साथ दिखा देशभक्ति का रंग, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कांवर बना आकर्षण का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज में आयोजित श्रावणी मेले के दौरान इस बार आस्था के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। झारखंड के टाटानगर से आए 51 कांवरियों के एक जत्थे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक विशेष आकृति वाला कांवर लेकर बाबा धाम, देवघर की ओर यात्रा शुरू की। इस कांवर यात्रा की खास बात इसकी मिसाइल जैसी आकृति और भव्य देशभक्ति सजावट रही। पूरे जत्थे ने “भारत माता की जय” और “बोल बम” के नारों के साथ माहौल को उत्साह से भर दिया। कांवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें कलात्मक ढंग से सजाई गई थीं। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाते हुए विशेष कलाकृति तैयार की […]

Noimg

भागलपुर में गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बीते कुछ दिनों की तुलना में अब गंगा का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं माना जा रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अब भी सतर्क मोड में है। अधिकारियों की टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और निचले इलाकों की निगरानी की जा रही है। जलस्तर में गिरावट के बावजूद राहत और बचाव कार्य की तैयारियों में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। नावों की उपलब्धता, […]