Category Archives: बिहार

Noimg

डेढ़ वर्षीय बच्ची ने खा ली आयरन की 30 से 35 गोलियां, नवगछिया अस्पताल में कराया गया भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के कोसी पार कदवा निवासी फूलचंद कुमार महतो की डेढ़ वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी ने घर में खेलते समय आयरन की लगभग 30 गोलियां निगल लीं। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल बच्ची को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। समय पर इलाज मिलने के कारण बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गयी । चिकित्सकों ने परिजनों को सतर्क रहने की सलाह दी है और घर में दवाओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखने का आग्रह किया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया । DESK2025

Noimg

वाहन जांच के दौरान 3.180 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र में 23 जुलाई 2025 को वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक टोटो सवार व्यक्ति के पास से 3.180 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पकड़ा गया तस्कर रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा, झल्लुदास टोला का निवासी विजय कुमार है, जो दिलीप मंडल का पुत्र बताया गया है। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 223/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (सी), 20(बी)(ii), और 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस […]

Noimg

हर घर से जलेगा एक दीप बेटी बिहुला के नाम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में 17-18 अगस्त को मनाया जाएगा ऐतिहासिक बिहुला विषहरी पूजा समारोह नवगछिया: ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिहुला विषहरी पूजा समारोह इस वर्ष 17 और 18 अगस्त को नवगछिया की पावन भूमि पर भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि यह नवगछिया की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। समारोह के आयोजनकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सभी नवगछियावासियों से अपील की है कि इस पर्व को अपने पारिवारिक उत्सव की तरह मनाएं। 17 अगस्त को बेटी बिहुला के स्वागत में हर घर को रंगोली से सजाया जाए और शाम को एक दीप बिहुला के नाम जलाकर यह संदेश दिया जाए कि यह भूमि उस देवी का जन्मस्थल […]

Noimg

गणना प्रपत्र के साथ साक्ष्य को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

25 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर लगेगा मेगा कैंप भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची सत्यापन में गणना प्रपत्र के साथ साक्ष्य को लेकर भागलपुर नगर निगम के महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ सलाहुद्दीन अहसन, नगर आयुक्त शुभम कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण, नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद, शहरी क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले में गणना प्रपत्र अपलोड किया जा चुका है। अब जिन लोगों ने गणना पत्र के साथ साक्ष्य नहीं दिया है, उन्हें साक्ष्य जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

25 जुलाई से याराना भक्त मंडल की विशेष पदयात्रा, गंगा स्वच्छता और जनजागरण का देगा संदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सावन माह में भक्ति के साथ जनसेवा और सामाजिक चेतना का संदेश लेकर याराना भक्त मंडल एक बार फिर विशेष पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है। मंडल के संरक्षक अश्वनी जोशी मोंटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2011 से यह पदयात्रा लगातार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि गंगा स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष 25 जुलाई को बरारी घाट से 108 कांवरियों की टोली गंगाजल भरकर बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ होगी और रास्ते भर जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि यात्रा के मार्ग में स्वच्छता […]

Noimg

25 जुलाई से याराना भक्त मंडल की विशेष पदयात्रा, गंगा स्वच्छता और जनजागरण का देगा संदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सावन माह में भक्ति के साथ जनसेवा और सामाजिक चेतना का संदेश लेकर याराना भक्त मंडल एक बार फिर विशेष पदयात्रा का आयोजन करने जा रहा है। मंडल के संरक्षक अश्वनी जोशी मोंटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2011 से यह पदयात्रा लगातार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि गंगा स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष 25 जुलाई को बरारी घाट से 108 कांवरियों की टोली गंगाजल भरकर बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ होगी और रास्ते भर जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि यात्रा के मार्ग में स्वच्छता […]

Noimg

बिहार आइडिया फेस्टिवल में नवाचार की गूंज ||GS NEWS

DESK20250

400 से अधिक छात्र-छात्राओं और जीविका दीदियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग भागलपुर। बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें प्रदेश के नवाचार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को लेकर विशेष चर्चाएं एवं प्रस्तुतियाँ हुईं। इस अवसर पर कुलपति (भीसी) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा की गई। अनुसंधान निदेशक, उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्, सहायक निदेशक उद्योग सहित डीआईसी के सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। फेस्टिवल में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने अपने नवाचार विचारों को प्रस्तुत किया। साथ ही जीविका की दीदियाँ भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और उन्होंने आत्मनिर्भरता के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य […]

Noimg

नवगछिया में हाइवा की टक्कर से घायल महिला सुशीला देवी की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नवगछिया में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 14 जुलाई को नवगछिया बस स्टैंड के समीप उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित हाइवा ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टोटो पर सवार होकर नारायणपुर निवासी सुशीला देवी दवाई लाने जा रही थीं। हादसे में सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल परिजनों द्वारा नवगछिया से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही सुशीला देवी की स्थिति लगातार […]

Noimg

सुल्तानगंज पहुंचा 100 किलो वजनी बजरंगबली कांवर, श्रद्धालुओं के बीच बना आस्था का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सावन का महीना और शिवभक्तों की अपार श्रद्धा — इन दिनों भागलपुर के सुल्तानगंज में यही दृश्य हर तरफ नजर आ रहा है। देश के कोने-कोने से हजारों कांवरिए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर कूच कर रहे हैं। इसी क्रम में सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर एक अद्भुत और आस्था से परिपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल से आए शिवभक्तों की टोली 100 किलो वजनी बजरंगबली की आकृति वाला विशाल कांवर लेकर घाट पर पहुंची। यह विशेष कांवर अपनी भव्यता, अनोखे स्वरूप और भारी वजन के कारण श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा, रंग-बिरंगे सजावटी कपड़े और आकर्षक विद्युत सज्जा ने घाट की रौनक को और भी […]

Noimg

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण अंतिम चरण में, डीएम ने समय रहते दस्तावेज़ जमा करने की अपील की ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर — जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिले के कुल 16 प्रखंडों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक लगभग 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस कार्य को जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कई ऐसे मतदाताओं की पहचान हुई है जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज है, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी […]