Category Archives: बिहार

वसोवास भूमि पर कब्जे को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने थाने में लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमाबाद वार्ड संख्या 9 में वसोवास की दो कट्ठा जमीन पर कब्जा करने को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता डेजी देवी, पति पंकज कुमार चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 29 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे पड़ोसी महंथी चौधरी, दीपक कुमार, दिलखुश कुमार, चिक्कू कुमारी उर्फ प्रिया, गुलशन कुमारी, गुड़िया कुमारी (सभी महंथी चौधरी की संतान) तथा रंजू देवी (पत्नी महंथी चौधरी) अपने हाथों में लाठी-बांस लेकर जबरन घर में घुस आए। उन्होंने पहले आंगन का टाटिया उखाड़ा, फिर पुत्र नीतिश कुमार पर हमला […]

गोपालपुर में PK का शक्ति प्रदर्शन, कहा – 35 सालों से नेताओं ने बना दिया मजदूरों का बिहार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव के दौर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को भागलपुर जिले में जोरदार चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया। बिहपुर और गोपालपुर विधानसभाओं में रोड शो कर उन्होंने जनसंपर्क अभियान को धार दी और स्थानीय प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। प्रशांत किशोर के साथ बिहपुर से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पवन चौधरी और गोपालपुर से मानकेश्वर सिंह भी पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे। नवगछिया कदवा के मिलन चौक, बिहपुर के वशिष्ठ पेट्रोल पंप सहित कई स्थानों पर लोग बड़ी संख्या में PK के स्वागत के लिए उमड़े। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका काफिला रोडशो की शक्ल में जहां-जहां पहुंचा, वहां चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। भारी […]

भागलपुर विद्यालय ताइक्वांडो टीम पटना के लिए रवाना, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी दम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर विद्यालय ताइक्वांडो टीम बुधवार को भागलपुर से पटना के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला का नाम रोशन करने को तैयार हैं। टीम के प्रभारी एवं कोच के रूप में मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, ज्योति कुमारी, रवि रंजन, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और तान्या वात्सल्य शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। टीम को रवाना करने के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, महिला जिला कोच मोनी कुमारी, कार्यालय प्रभारी सतीश चंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह […]

नवगछिया अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: अधिवक्ता संघ नवगछिया के द्वारा बुधवार को संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगरा के निवासी दिवंगत अधिवक्ता अवधेश पासवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। गौरतलब है कि दिवंगत अधिवक्ता अवधेश पासवान का निधन 24 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से हो गया था। उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर फैल गई है। शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथी के सम्मान में खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। इस दौरान अधिवक्ता ललन मंडल ने भावुक होते हुए कहा कि अधिवक्ता अवधेश पासवान हमारे बीच एक अभिभावक के […]

आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

लोक आस्था का महापर्व छठ की तरह है चुनाव भी है एक महापर्व, इसमें शामिल होकर लोकतंत्र को करें मजबूत भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 153- गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया प्रखंड में बुधवार को आशा द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर बुजुर्ग मतदाताओं और नए वोटरों को चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने चुनाव की प्रक्रिया और मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। बताया गया कि लोक आस्था का […]

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ई०वी०एम० के द्वितीय रैंडमाइजेशन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में संपन्न होता है। इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये ईवीएम को यादृच्छिक (रैंडम) रूप से ‘मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाता है तथा मतदान केंद्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है। सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रिप्लेसमेंट के रूप में किया जाता है। द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया ‘भारत निर्वाचन आयोग’ के इभीएम मैनेजमेंट सिस्टम ईएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाती है। ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित हैं, जो […]

तिलकामांझी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में लाखों की चोरी, इनवर्टर-बैटरी से लेकर मोटर तक गायब ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर सहित कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सावधानीपूर्वक चोरी कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना दीपावली के दौरान विश्वविद्यालय में हुई 10 दिनों की छुट्टियों के बीच अंजाम दी गई। केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी आनंद कुमार झा ने बताया कि लंबे अवकाश के कारण पुस्तकालय बंद था, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि अब तक पुस्तकालय में इस स्तर की कोई चोरी नहीं हुई थी। यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए […]

नाथनगर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा, बोले—एनडीए सरकार बनी तो बिहार का विकास नक्शा बदलेगा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी मंच पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को सम्मान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर भी शीघ्र ही बनकर तैयार होगा, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि बिहार में एक […]

कहलगांव में सिगरेट विवाद बना जानलेवा झगड़ा, नशे में युवक ने दो भाइयों पर किया हमला, महिला से भी की बदसलूकी || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। नशे में धुत युवक ने दो सगे भाइयों पर हथियार के बट से हमला किया और एक महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के संबंध में घायल पुष्पांकर दास ने बताया कि उसका भाई सुभाष दास दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही विकास वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। सुभाष ने पहले पैसे देने की बात कही, जिस पर विकास भड़क गया और जबरदस्ती सिगरेट लेकर जाने लगा। विरोध करने पर उसने देसी कट्टे के बट से सुभाष पर वार कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद विकास ने अपने साथियों छोटू, राजकुमार […]

सड़क हादसे में घायल मासूम की मौत, दिवाली पर मौसी के घर घूमने आई थी बच्ची ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले निवासी रघुवीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिवाली के अवसर पर खुशी अपने माता-पिता के साथ नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके में स्थित मौसी के घर घूमने आई थी। घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु मायागंज […]