Category Archives: भागलपुर

Noimg

पीरपैंती में गरजे अमित शाह बोले – महागठबंधन नहीं, महा ठगबंधन… बिहार में फिर से जंगलराज लाने की साजिश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पहुंचने पर अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भागलपुर की पावन धरती को नमन करते हुए कहा कि वे सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ, भागलपुर के बुढ़ानाथ, मनसकामना नाथ और भूतनाथ मंदिरों को प्रणाम करते हुए सभा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गौरव की प्रतीक है। सभा के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा — “महागठबंधन अब महा ठगबंधन बन गया […]

भागलपुर के लोग अब गलती न दोहराएं, विकास के लिए भाजपा को दें मौका – सांसद राजेश वर्मा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में शुक्रवार को खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सांसद वर्मा ने कहा कि भागलपुर के लोग पिछले तीन चुनावों से गलती दोहरा रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र का विकास ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक विपक्ष में रहने के कारण सरकार की योजनाओं का लाभ भागलपुर तक नहीं पहुंच पाता, जिससे जनता विकास से वंचित रह जाती है। राजेश वर्मा ने जनता से अपील की कि इस बार विकास, स्थिरता और सुशासन के लिए भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि भागलपुर को नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भागलपुर में बुनियादी सुविधाओं […]

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जेएलएन मेडिकल कॉलेज में गूंजा देशभक्ति का स्वर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुरवंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी चिकित्सक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सामूहिक गायन के दौरान पूरा वातावरण ‘वंदे मातरम’ के सुरों से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को प्रबल करना था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल ने बताया कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण है। इस विशेष अवसर पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर सभी ने देश के […]

Noimg

लोकसंगीत के माध्यम से गोपालपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिले के 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं ने लोकसंगीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। आशा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक लोकधुनों पर गीत गाकर मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की। उन्होंने रैली निकालते हुए ग्रामीणों से 11 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। इसके साथ ही घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें मतदान की तिथि, मतदान केंद्र एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि चुनाव पाँच वर्षों में एक बार आता […]

मतदान की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित सातों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी और सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं (एएमएफ) की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी निर्वाची पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों पर प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, रैंप और साइन बोर्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया। साथ ही […]

प्रधानमंत्री के अभिवादन में मुकेश राणा को मिला स्थान, नवगछिया कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ||GS  NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भागलपुर आगमन के अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के बाद सबसे पहले नवगछिया के मुकेश राणा को प्रधानमंत्री के समक्ष अभिवादन का अवसर मिला, जिसे लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष और गर्व की भावना व्याप्त रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीपैड पर पहुंचते ही वहां उपस्थित जनसमूह ने जोरदार नारों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। मुकेश राणा ने बताया कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे नवगछिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का गौरव और सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समक्ष अभिवादन में सबसे पहले स्थान […]

गंगा तट पर उमड़ा श्रद्धा का सागर — ब्रह्मलीन शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि पर भक्तों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ||GS  NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के कहलगांव स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पर गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्मलीन श्री शांति बाबा की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कहलगांव के शांति धाम आश्रम पहुंचे। पूरे परिसर में “गंगा मैया की जय” और “शांति बाबा अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। गंगिया के साधक, तप और त्याग के प्रतीक थे शांति बाबासन 1900 में राजस्थान के झुंझुनू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को जन्मे वंशीधर, बाद में शांति दास कहलाए, जिन्हें लोग प्रेम से शांति बाबा के नाम से जानते हैं। गया में एक बार पिंडदान के दौरान उनका बैग चोरी हो गया, लेकिन उन्होंने इस घटना को जीवन का […]

साहसी बालिका अभियान के तहत निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर 9 नवंबर को ||GS  NEWS

DESK20250

नवगछिया । बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में साहसी बालिका कार्यक्रम के अंतर्गत एक निःशुल्क एकदिवसीय मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9 नवंबर को उच्च विद्यालय लत्तीपाकर परिसर में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर, फिजिकल फिटनेस, और मानसिक दृढ़ता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाएं न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनेंगी, बल्कि उनमें आत्मबल और आत्मविश्वास भी विकसित होगा। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि शिविर के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट होल्डर एवं राष्ट्रीय रेफरी हैं। शिविर का संचालन ताइक्वांडो […]

चंद्रगुप्त साह ने की मतदान की अपील, बोले— भागलपुर जिला देगा लोकतांत्रिक जागरूकता की मिसाल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को बल देते हुए क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया सामाजिक संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने जिलेवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर एक वोट न केवल जनप्रतिनिधि चुनने का माध्यम है, बल्कि राज्य के भविष्य की दिशा तय करने की शक्ति रखता है। चंद्रगुप्त साह ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर मतदान केंद्र अवश्य जाएं और अपने कीमती मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जब तक हर नागरिक मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं करेगा, तब तक लोकतंत्र […]

केबीसी-2 हॉट सीट गेम अब 23 नवंबर को, तिथि में किया गया बदलाव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए लागू आचार संहिता एवं परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार ज्ञान वाटिका, नवगछिया में आयोजित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 16 नवंबर (रविवार) को आयोजित किया जाना था, परंतु अब इसे 23 नवंबर 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि यह परिवर्तन स्वामी आगमानंद जी महाराज के मार्गदर्शन एवं आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है ताकि सभी प्रतिभागी एवं आमजन बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम में शामिल हो सकें। यह विशेष कार्यक्रम दिन के 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल ज्ञान वाटिका, […]