


नवगछिया।
रंगरा थाना पुलिस ने करीब चार माह से लापता एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और छानबीन के बाद युवती को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को युवती के पिता ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री 8 अप्रैल को दियारा क्षेत्र में खेत देखने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में कांड संख्या 87/26 दर्ज कर पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार तकनीकी और मानवीय स्तर पर छानबीन जारी रखी।

लगातार प्रयासों के बाद 2 अगस्त को रंगरा थाना पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती सुरक्षित है तथा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी जारी है।
















