Category Archives: भागलपुर

Noimg

कोर्ट के आदेश पर ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित कोयला घाट में एक महिला के साथ उसके ससुरालवालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला संजना कुमारी ने आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के बाद जब वह अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची, तो उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता संजना कुमारी का कहना है कि वह न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अपने बच्चे के साथ ससुराल पहुंची थी, लेकिन वहां पहुंचते ही परिवार के लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला के अनुसार उसके पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें भी आई हैं। संजना कुमारी […]

Noimg

घोघा में सिरकटी लाश कांड का खुलासा, होटल मालिक ने बेटे व साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी की हत्या की || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में मिली सिरकटी लाश मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 6 मार्च की सुबह दियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर कटा हुआ शव कई टुकड़ों में पड़ा मिला था। सूचना के आधार पर घोघा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी पुलिस अधीक्षक की निगरानी तथा कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो दबिया, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल […]

Noimg

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, दो मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर कासिमपुर गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों में मिर्जापुर निवासी जितेंद्र कुमार, कासिमपुर निवासी शाहजहां और मो. शहनबाज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर […]

Noimg

विक्रमशिला महोत्सव में हेमा सरदेसाई की सुरमयी प्रस्तुति, गीतों से गूंज उठा ऐतिहासिक परिसर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की धरती विक्रमशिला एक बार फिर गीत-संगीत से गूंज उठी। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय विक्रमशिला महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक सुनील कुमार मिश्रा की गणेश वंदना और भगवती वंदना से हुई। इसके बाद उन्होंने ‘छाप तिलक सब छोड़ दी रे’, ‘डमाडम मस्त कलंदर’ और ‘सजनी छुड़ाये मोसे बैंया’ जैसे पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। इस दौरान उनके पुत्र अभिज्ञान गर्ग ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। […]

Noimg

दो छात्रों के विवाद पर विद्यालय में हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर मामला कराया शांत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मसदी में परीक्षा के दौरान दो छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। बताया जाता है कि विद्यालय खुलने के समय दो छात्र आपस में झगड़ पड़े थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला रानी ने बताया कि दोनों छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और अन्य बच्चों की तरह उन्हें भी परीक्षा में शामिल कराया गया। इसी बीच दोनों छात्रों के अभिभावक ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान विद्यालय का मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधानाध्यापिका के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Noimg

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट भंडार गृह का त्रैमासिक निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के निर्देशानुसार ईवीएम–वीवीपैट भंडार गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने वाणिज्य कर कार्यालय के समीप स्थित ईवीएम–वीवीपैट भंडार गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भंडार गृह की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी सहित निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Chanchal Jha

Noimg

विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई एकादश की शानदार जीत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के जिला स्कूल मैदान में आयोजित विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई एकादश और एलआईसी एकादश के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में एसबीआई एकादश ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में गेंद और बल्ले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में एलआईसी एकादश के कप्तान संजीव कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलआईसी एकादश की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर से पहले ही 83 रन पर सिमट गई। एलआईसी एकादश की ओर से शेखर कुमार ने मात्र 9 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल […]

Noimg

समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैजानी में चिन्हित जनसंवाद स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे पंडाल, मंच तथा स्टॉल के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। संवेदक ने अधिकारियों को बताया कि पंडाल का निर्माण कार्य रात तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग स्थल तथा हेलीपैड निर्माण […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों के निष्पादन का प्रयास || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर, भागलपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश राजकुमार राजपूत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 मिलन कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, उप न्यायाधीश-1 धर्मेंद्र कुमार पांडे तथा जिला बार एसोसिएशन के सचिव सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के महासचिव अंजनी कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों की संख्या में लोग अपने मामलों के निष्पादन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के शमनीय मामलों का निपटारा आपसी […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी की तैयारियाँ तेज || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर।बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 2026 की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर में 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय किसान मेले को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मेले में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, छात्र–छात्राओं तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष किसान मेले का मुख्य विषय “दलहन–तिलहन उत्पादन में वृद्धि द्वारा पोषण एवं खाद्य सुरक्षा” निर्धारित किया गया है। इस विषय के माध्यम से किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, नई किस्मों तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक […]