Category Archives: भागलपुर

सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने मारी बाइक को टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर एक मैजिक वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक गाड़ी जगदीशपुर की ओर से रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से ओवरटेक करते हुए आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना उनके […]

सुलतानगंज में अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी चौक के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे जा रहे राहुल कुमार नामक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को तत्काल सुलतानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि […]

दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । दीपावली पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है। इसी क्रम में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे त्योहारों में पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आग पर त्वरित नियंत्रण पाने और बचाव कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विभाग के कर्मियों को यह अभ्यास कराया गया। नागेंद्र कुमार ने आगे बताया कि दीपावली के दौरान अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आगजनी या अप्रिय घटना की स्थिति में लोग विभाग के टोल फ्री नंबर पर तुरंत […]

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ की जांच को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं फेक खबरों की जांच के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एनआईसी, भागलपुर में साइबर सेल के पदाधिकारी पुअनि शिव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से फेक या वायरल न्यूज़ की पहचान और जांच करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी निलेश कुमार, आईटी प्रबंधक पूनम कुमारी, […]

सदर अस्पताल में मतदान कर्मियों की कर्तव्य विमुक्ति के लिए लगाया गया मेडिकल कैंप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में ऐसे अस्वस्थ या बीमार कर्मियों, जो मतदान कार्य करने में सक्षम नहीं हैं, के लिए सदर अस्पताल भागलपुर में विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 202 पदाधिकारियों और कर्मियों ने निर्वाचन कार्य से विमुक्ति के लिए आवेदन दिया। सभी की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। मेडिकल टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, फिजिशियन डॉ. प्रभाकर भूषण मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. स्वप्निल चंद्र, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति कुमारी, […]

जन सुराज ने पहली उम्मीदवार सूची जारी की, पीरपैंती से घनश्याम दास और बेलहर से ब्रज किशोर पंडित को टिकट ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर/पटना। बिहार की सियासत में नई हलचल तब देखने को मिली जब जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में राज्य की 51 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत तैयार इस सूची में सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्रमुखता दी गई है। सूची में पश्चिम चंपारण से लेकर गयाजी तक लगभग हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी ने शिक्षित, समाजसेवी और विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया है। इसका उद्देश्य राजनीति में नए और स्वच्छ चेहरों को आगे लाना है। पश्चिम चंपारण में वाल्मीकिनगर से डॉ. एन. प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, और पूर्वी चंपारण […]

बिहपुर में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर संवाददाता। बिहपुर प्रखंड के खादी भंडार परिसर में आज 10 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मंच, बिहपुर प्रखंड के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ दिन के दस बजे से होगा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रखंड के साथ-साथ अनुमंडल के विभिन्न गांवों से भी अनेक जेपी सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। जयंती समारोह के सुचारू संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सचिव शंकर रजक, देवेंद्र कुमार साह, सुभाषचंद्र सिंह, गया प्रसाद यादव, नरेश कुमार साह, अजय कुमार चौधरी, गणेश कुमार, लड्डूलाल राय, […]

तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

ट्रक जप्त, चालक-उपचालक हिरासत में कामाख्या पेट्रोल पंप के सामने बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर हुआ था गंभीर रूप से घायल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से मायागंज अस्पताल भागलपुर हुआ था रेफर मृतक (यूपी) आगरा, जैतपुरकला, ग्राम प्यारमपुरा का था निवासी नवगछिया में मध्याह्न भोजन बनाने वाले वर्करों का रसोई बनाने का करता था काम नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जैतपुरकला, ग्राम प्यारमपुरा निवासी राजवीर (43 वर्ष) पिता रामदत्त के रूप में की गई है। जानकारी के […]

लगभग 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र नवगछिया पुलिस मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। नवगछिया थाना पुलिस टीम ने जीरो माइल के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके ट्रॉली बैग से 10 पैकेटों में रखा कुल 9.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी इंद्रदेव मंडल, पिता झाड़नी मंडल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया […]